फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banke Bihari Temple: आराध्य के दर्शन को उमड़ा सैलाब, भीड़ में फंस चीख पड़े लोग, युवती की बिगड़ी तबीयत

Sun, 26 Feb 2023 06:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged Banke Bihari temple in Mathura to have darshan of deity
बांके बिहारी के दर्शन को उमड़ा सैलाब - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। यहां प्रशासनिक व्यवस्थाएं बदतर रहीं। अव्यवस्था का नमूना मंदिर में साफ देखा जा सकता था। अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लेकर वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की जिंदगी भीड़ के दबाव और अव्यवस्था के चलते दांव पर लगी रही। रविवार को भी वही हाल, वही अव्यवस्था नजर आई। 



मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण दोपहर पलवल निवासी अंजना की बेटी रूबी (18) की हालत बिगड़ गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भी हादसा हो चुका है। इसके बाद भी यहां व्यवस्थाओं में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 

Devotees thronged Banke Bihari temple in Mathura to have darshan of deity
भीड़ में फंसी युवती - फोटो : अमर उजाला

बताया गया है कि, दोपहर लगभग 12 बजे मंदिर में भोग आने के दौरान गेट नंबर दो पर बैरिकेडिंग पर श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। इस दौरान भीड़ का पीछे से दबाव बढ़ता रहा। भीड़ में फंसकर युवती की तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोगों ने युवती को मंदिर परिसर में बने मेडिकल कैंप में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की देखरेख में युवती को प्राथमिक उपचार मिल सका।

Devotees thronged Banke Bihari temple in Mathura to have darshan of deity
भीड़ से बच्चे को निकालते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
इधर मंदिर के चौक से भीड़ को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड के अंगुली में चोट लग गई। रविवार को छुट्टी होने के कारण वृंदावन में भारी भीड़ हुई। इसका असर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भी देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees thronged Banke Bihari temple in Mathura to have darshan of deity
दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की लाइन - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ होने लगी। पहले दर्शन करने की होड़ में सुबह से ही मंदिर के अंदर और बाहर गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। यह भीड़ दोपहर तक और बढ़ती गई। इससे हालात कई बार बेकाबू होते दिखाई दिए। यही हालात शाम को दर्शन खुलने के समय हुए।
विज्ञापन
Devotees thronged Banke Bihari temple in Mathura to have darshan of deity
सुबह से बढ़ गया भीड़ का दबाव - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भीड़ को कंट्रोल करने की सारी व्यवस्थाएं फेल नजर आईं। इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी बेबस नजर आएं। कई लोग भीड़ में दबकर खुद को बचाने के लिए गुहार लगाते नजर आए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed