{"_id":"6041c14e5572f0248f43335f","slug":"ada-will-give-land-to-yard-for-agra-metro","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो: अहम होगी एडीए की बोर्ड मीटिंग, मेट्रो सेस सहित पेश होंगे कई प्रस्ताव, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो: अहम होगी एडीए की बोर्ड मीटिंग, मेट्रो सेस सहित पेश होंगे कई प्रस्ताव, पढ़िए पूरी खबर
Fri, 05 Mar 2021 10:59 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Agra Metro: मेट्रो का कार्य करतीं मशीनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो रेल कारपोरेशन को कास्टिंग यार्ड के लिए आगरा विकास प्राधिकरण 7 हेक्टेयर जमीन देगा। इसका प्रस्ताव 9 मार्च को प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में पेश किया जाएगा। यूपीएमआरसी को यह जमीन किराए पर दी जाएगी।
आगरा मेट्रो का तैयार हो रहा पिलर
- फोटो : अमर उजाला
कमिश्नरी के पास पीएसी को मेट्रो यार्ड के लिए तोड़ने के बाद 15वीं वाहिनी पीएसी के जवानों के रहने के लिए एडीए हाइट्स के फ्लैट देने का प्रस्ताव भी बोर्ड में रखा जाएगा। 15वीं वाहिनी पीएसी का पूरा हिस्सा यूपीएमआरसी ने ले लिया है। यहां पीएसी जवानों के लिए तीन मंजिला भवन बने हुए थे। इनके टूटने से पीएसी जवानों के रहने में परेशानी हो रही थी, जबकि ताजनगरी स्थित एडीए हाइट्स में खाली फ्लैट पड़े हुए हैं। बोर्ड की बैठक में एक अन्य प्रस्ताव शास्त्रीपुरम में 4 बीघा जमीन पुलिस थाने के लिए देने का प्रस्ताव है। इस जमीन को पुलिस विभाग को हस्तांतरित किया जाना है।
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
बदलाव भी हो सकता है
मेट्रो रेल कारपोरेशन को 7 हेक्टेयर जमीन कास्टिंग यार्ड के लिए देने का प्रस्ताव है। बोर्ड बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। अभी इनमें से कुछ में बदलाव भी हो सकता है। - राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सचिव, एडीए
मेट्रो रेल कारपोरेशन को 7 हेक्टेयर जमीन कास्टिंग यार्ड के लिए देने का प्रस्ताव है। बोर्ड बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। अभी इनमें से कुछ में बदलाव भी हो सकता है। - राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सचिव, एडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले स्टेशन के खंभे का गड्ढा तैयार
- फोटो : अमर उजाला
फ्रांस की मेट्रो रेल कंपनी एलस्टॉम ने गुजरात गुजरात स्थित सावली प्लांट में आगरा और कानपुर के लिए मेट्रो ट्रेनों का निर्माण शुक्रवार से शुरू कर दिया है। आगरा के लिए 28 मेट्रो ट्रेन बनेंगी। प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच होंगे और डबल इंजन होगा। आगरा के लिए कुल 84 कोच बनेंगे।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निदेशक अरविंद राय ने बताया कि जून, 2020 में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कनाडा की बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्टेशन से 67 ट्रेनों (39 कानपुर और 28 आगरा) के निर्माण के लिए करार किया था। जनवरी, 2021 में फ्रांस की कंपनी एलस्टॉम ने बॉम्बार्डियर की मेट्रो विंग को खरीद लिया। जो काम पहले बॉम्बार्डियर को करना था अब वह एलस्टॉम कर रही है। ट्रेनों के जल्द निर्माण के लिए बीते सप्ताह यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव और एलस्टॉम अधिकारियों के बीच बैठकें हो चुकी हैं।