फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: दुल्हन की हत्या से पहले सिरफिरे युवक ने दूल्हे को दी थी धमकी, कहा- शादी की तो जिंदा नहीं लौटेगा

Sat, 30 Apr 2022 12:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
accused man had threatened to kill the groom before bride murdered in mathura
दुल्हन बनी बैठी काजल, आरोपी अनीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के गांव मुबारिकपुर में शादी से पहले दुल्हन काजल की हत्या करने वाले आरोपी अनीश कुमार ने दूल्हे को भी जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार रात को बरात लेकर आए दूल्हे को धमकाने के लिए सिरफिरा युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा था। उसने दूल्हे को धमकी दी थी कि अगर शादी की तो जिंदा नहीं बचेगा। उसके बाद आरोपी ने वरमाला के वक्त भी खूब हंगामा किया। आरोप है कि सूचना के बाद भी थाना नौहझील पुलिस नहीं पहुंची। अगर समय रहते पुलिस पहुंच जाती तो सनसनीखेज वारदात रोकी जा सकती थी। हालांकि एसपी देहात श्रीशचंद परिजनों ने किसी भी शिकायत से इनकार किया है। उनका कहना है कि परिजनों को डायल 112 पर सूचना देनी चाहिए थी। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाती। आरोपी अनीश समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मुख्य आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

accused man had threatened to kill the groom before bride murdered in mathura
आरोपी अनीश - फोटो : अमर उजाला

गांव में बरात पहुंचते ही आरोपी अनीश दूल्हा-दुल्हन में से किसी एक को जान से मारने की ठान चुका था। शादी में आतंक मचाने की योजना उसने पहले ही बना ली थी। अनीश ने पहले अपने 4-5 दोस्तों के संग जमकर शराब पी। फिर बरात में जाकर दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी। इस पर काफी देर तक विवाद भी हुआ था लेकिन बाद में मामला रफा-दफा कर दिया गया।

accused man had threatened to kill the groom before bride murdered in mathura
ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अनीश ने दूल्हा बने वीरपाल से कहा था कि वह बिना शादी किए ही लौट जाए, वरना यहां से जिंदा नहीं जाएगा। दूल्हे ने यह बात अपने परिजनों को बताई। शादी करने से इनकार कर दिया। जब परिवारीजनों ने जोर-जबरदस्ती की तो दूल्हे ने पुलिस की मौजूदगी में शादी की बात कही थी लेकिन कुछ लोगों ने दूल्हे की बात को नजरअंदाज कर दिया। हालांकि एक बराती ने पुलिस को सूचना देने की बात कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
accused man had threatened to kill the groom before bride murdered in mathura
काजल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 1:30 बजे दूल्हा-दुल्हन के फेरे की तैयारियां चल रही थीं। उसी दौरान सिरफिरा अनीश दो युवकों के साथ कमरे में घुस आया और दुल्हन की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। खून से लथपथ जमीन पर पड़ी दुल्हन को देख चीख पुकार मच गई। इसके बाद आरोपी भाग खड़े हुए। बाद में अनीश को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
accused man had threatened to kill the groom before bride murdered in mathura
काजल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। काजल की मां मिथलेश देवी और पिता खूबीराम का रो-रोकर बुरा हाल था। रोते हुए मां-बाप बोले कि हम तो बेटी के हाथ पीले करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही बेटी के खून से ही हमारे हाथ लाल हो गए। मृतका चार भाई और बहनों में सबसे बड़ी थी। घर में पहली शादी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed