मथुरा के गांव मुबारिकपुर में शादी से पहले दुल्हन काजल की हत्या करने वाले आरोपी अनीश कुमार ने दूल्हे को भी जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार रात को बरात लेकर आए दूल्हे को धमकाने के लिए सिरफिरा युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा था। उसने दूल्हे को धमकी दी थी कि अगर शादी की तो जिंदा नहीं बचेगा। उसके बाद आरोपी ने वरमाला के वक्त भी खूब हंगामा किया। आरोप है कि सूचना के बाद भी थाना नौहझील पुलिस नहीं पहुंची। अगर समय रहते पुलिस पहुंच जाती तो सनसनीखेज वारदात रोकी जा सकती थी। हालांकि एसपी देहात श्रीशचंद परिजनों ने किसी भी शिकायत से इनकार किया है। उनका कहना है कि परिजनों को डायल 112 पर सूचना देनी चाहिए थी। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाती। आरोपी अनीश समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मुख्य आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मथुरा: दुल्हन की हत्या से पहले सिरफिरे युवक ने दूल्हे को दी थी धमकी, कहा- शादी की तो जिंदा नहीं लौटेगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन