{"_id":"5bb74f51867a5511e232d8ca","slug":"12-feet-long-python-swallowed-nilgai-in-firozabad-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीलगाय को निगल गया 12 फीट लंबा अजगर, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय को निगल गया 12 फीट लंबा अजगर, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश
Fri, 05 Oct 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 05 Oct 2018 05:29 PM IST
1 of 5
python swallowed nilgai
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजगर अपने शरीर से बड़े जीव को भी निगल सकता है। इसकी बानगी फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में देखने को मिली है। शुक्रवार को एक भूखे विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। वन विभाग की टीम ने नीलगाय को बच्चे को बाहर निकलवाने के साथ अजगर को पकड़कर यमुना किनारे छोड़ दिया। नीलगाय के बच्चे की मौत हो गई।
नीलगाय को निगल गया 12 फीट लंबा अजगर, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश
2 of 5
python swallowed nilgai
- फोटो : अमर उजाला
कौरारा खुर्द निवासी सहदेव पुत्र वेदपाल शुक्रवार सुबह खेत में पानी लगाने गया था। खेत की ओर जाते वक्त उसका पैर अचानक अजगर पर पड़ा। अजगर ने किसान को पूंछ की ओर से लपेटने का प्रयास किया, लेकिन मुंह में नीलगाय का बच्चा फंसा होने से अजगर सफल नहीं हुआ। सहदेव ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंनें अजगर को बांधने के साथ उसे खेत से बाहर ले आए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी
नीलगाय को निगल गया 12 फीट लंबा अजगर, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश
3 of 5
python swallowed nilgai
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर वन दरोगा देवेंद्र सिंह, वन रक्षक संजय कुमार, वन दरोगा सुनील कुमार सहित लोकल स्टाफ के साथ गांव कौरारा खुर्द पहुंचे। उन्होंने अजगर की पूंछ में पंच कर करीब 40 किलोग्राम वजनी नीलगाय के निगले बच्चे को बाहर निकलवाया। इसके बाद टीम ने अजगर को पकड़ा और ग्रामीणों की मदद से वाहन में रखवाकर सुरक्षित मोहम्मदपुर नादई स्थित यमुना के किनारे जंगल में छुड़वा दिया।
विज्ञापन
नीलगाय को निगल गया 12 फीट लंबा अजगर, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश
4 of 5
python swallowed nilgai
- फोटो : अमर उजाला
सवा क्विंटल वजनी करीब 12 फीट लंबे अजगर को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। एक नीलगाय के बच्चे को निगल जाएगा इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। लेकिन ये नजारा ग्रामीणों ने आंखों से देखा तो हर कोई दंग रह गया।
नीलगाय को निगल गया 12 फीट लंबा अजगर, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश
5 of 5
python swallowed nilgai
- फोटो : अमर उजाला
डीएफओ रमाशंकर दोहरे ने बताया कि कौराराखुर्द में साढ़े तीन मीटर लंबे एवं सवा क्विंटल वजन के अजगर ने 40 किग्रा नीलगाय के बच्चे को निगल लिया था। नीलगाय का बच्चा मर गया था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी रामकिशन के निर्देशन में टीम भेजी। मोहम्मदपुर नादई स्थित जंगल में अजगर को सुरक्षित छुड़वा दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।