{"_id":"5bb63d72867a5528dd4644c1","slug":"apsa-fiesta-2018-began-in-dayalbagh-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अप्सा फिएस्टा-2018 का आगाज, देखिए रंगों से भरी दुनिया की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्सा फिएस्टा-2018 का आगाज, देखिए रंगों से भरी दुनिया की तस्वीरें
Thu, 04 Oct 2018 09:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
APSA FIESTA 2018,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में चित्रकारों ने कैनवस पर पूरी दुनिया उकेर दी, रंगों से भरी हुई दुनिया। एक ने भारत के प्रसिद्ध उत्सवों को जीवंत किया तो दूसरे ने मानसून की खट्ठी-मीठी यादों को। रेनी सीजन, फेस्टिवल्स ऑफ इंडिया कि अलावा स्मार्ट सिटी थीम पर भी चित्र बनाए गए। मौका था प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का।
अप्सा फिएस्टा-2018 का आगाज, देखिए रंगों से भरी दुनिया की तस्वीरें
2 of 5
APSA FIESTA 2018,
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के फिएस्टा-2018 का इस चित्रकला प्रतियोगिता के साथ आगाज हुआ। इसमें 39 विद्यालयों के 780 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। निर्धारित थीम पर कैनवस पर चित्र उकेरे गए। विभिन्न वर्गों में ईशान अग्रवाल, गरिमा सिसौदिया, प्रियांशी राय, राफिया अब्बासी विजयी रहे। सभी वर्गों में चार-चार विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
अप्सा फिएस्टा-2018 का आगाज, देखिए रंगों से भरी दुनिया की तस्वीरें
3 of 5
APSA FIESTA 2018,
- फोटो : अमर उजाला
फिएस्टा का उद्घाटन एडीएम सिटी केपी सिंह, आरडी गर्ल्स कॉलेज, भरतपुर के डॉ. रमेश वर्मा, अप्सा के अध्यक्ष डा. सुशील चंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. जीएस राना, फादर पॉल थॉनिकल, सचिव डॉ. गिरधर शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रद्युमभन चतुर्वेदी, संयुक्त संचिव त्रिलोक सिंह राना, उप कोषाध्यक्ष दीपिका त्यागी आदि सदस्यों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्सा फिएस्टा-2018 का आगाज, देखिए रंगों से भरी दुनिया की तस्वीरें
4 of 5
APSA FIESTA 2018,
- फोटो : अमर उजाला
प्राइमरी वर्ग में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल के ईशान अग्रवाल पहले, गायत्री पब्लिक स्कूल की एंजिल गुप्ता दूसरे, सेंट एंड्रूज स्कूल के विनय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं सब जूनियर वर्ग में श्री नेमीचंद एजूकेशन एकेडमी की गरिमा सिसौदिया ने प्रथम, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल की सान्या बानो ने द्वितीय और गायत्री पब्लिक स्कूल की अदिति जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
अप्सा फिएस्टा-2018 का आगाज, देखिए रंगों से भरी दुनिया की तस्वीरें
5 of 5
APSA FIESTA 2018,
- फोटो : अमर उजाला
जूनियर वर्ग में सेंट क्लेयर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रियांशी राय पहले, सेंट एंड्रूज स्कूल की प्रिया गोयल दूसरे और गायत्री पब्लिक स्कूल के शिवम माहौर तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल की राफिया अब्बासी ने प्रथम, आल सेंट स्कूल की स्नेहा सिंह ने द्वितीय और माही इंटरनेशनल स्कूल के सोमेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।