हिमाचल में दो लोग 25 से 30 फीट बर्फ के बीच 40 किलोमीटर पैदल चलकर रोहतांग दर्रे को पार कर कोकसर पहुंचे। पिछले एक सप्ताह से कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम साफ है। तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
2 of 6
रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में कई जरूरतमंद लोग पैदल रोहतांग दर्रा लांघकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। कोकसर और मढ़ी में बचाव दल की तैनाती और मौसम ठीक होने के बाद लोगों ने रोहतांग दर्रा पैदल पार करना शुरू कर दिया है।
3 of 6
रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को दो स्थानीय लोग राहलाफाल से 40 किलोमीटर पैदल सफर कर 13050 फीट रोहतांग दर्रे को लांघकर कोकसर पहुंचे। उन्हें अभी कोकसर से 30 किलोमीटर दूर मूलिंग पुल तक सफर करना होगा।
4 of 6
rohtang pass
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रा तक कोकसर से पहुंची टीम के सदस्य बीर सिंह, प्रशिक्षक शेर सिंह बचाव चौकी मढ़ी के प्रभारी निशांत आचार्य ने बताया कि गुरुवार सुबह मनाली से लाहौल जाने वाले दो लोगों को मढ़ी बचाव टीम ने रोहतांग दर्रा तक पहुंचाया।
कोकसर की टीम ने दो नेपाली मूल के मजदूरों को रोहतांग तक रास्ता बनाकर दर्रा पार करवाया। कोकसर में बिजली और फोन सुविधा न होने से लोगों को दिक्कतें भी हो रही हैं। बचाव चौकी कोकसर के सदस्यों के पास भी मोबाइल सिग्नल नहीं होने से दर्रा लांघने वालों के साथ संपर्क नहीं होने से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।