भाजपा के महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा स्पष्ट करें कि वह अपने पुत्र का साथ देना चाहते हैं या फिर भाजपा का, जिसने उन्हें विधायक और मंत्री बनाया है।
उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा का यह बयान देना कि ‘पापा मेरे हैं तो भाजपा के तो बनेंगे नहीं’ अनिल शर्मा को इस पर अपना स्टैंड क्लीयर करना चाहिए।
3 of 6
चंद्रमोहन ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर ने कहा कि अगर अनिल शर्मा भाजपा में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें पार्टी के निर्देशानुसार मंडी विधानसभा क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए उतरना होगा। क्योंकि पुत्र और पार्टी को लेकर उनके मन में दुविधा हो सकती है लेकिन पार्टी को उन्हें लेकर कोई दुविधा नहीं है।
4 of 6
पंडित सुखराम
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा महामंत्री ने कहा कि पंडित सुखराम ‘आया राम, गया राम’ राजनीति की संस्कृति के प्रतीक बन चुके हैं। यह बात न केवल प्रदेश की जनता बल्कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भी बार-बार कह चुके हैं।
चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक सक्षम पार्टी है। किसी व्यक्ति विशेष के बजाय कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ती है। ऐसे में अगर किसी को यह लगता है कि उनके सहारे विधानसभा चुनाव में जीत मिली है तो यह सिर्फ उनकी गलतफ हमी है।