फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरात से लौट रही कार हादसे में दूल्हे की बहन के बाद अब भांजी ने भी तोड़ा दम

Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुशील शर्मा, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
सुशील शर्मा, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two Killed In Accident In Mandi car falls inti Gorge Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के धर्मपुर स्थित मयोह में हुए कार हादसे में दूल्हे की बड़ी बहन के बाद अब उसकी भांजी की भी मौत हो गई है। बीते दिन हुए कार हादसे के बाद घायल भांजी को सरकाघाट चिकित्सालय रेफर किया गया था। गंभीर हालत में बच्ची को नेरचौक मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया था जहां देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। कार हादसे के बाद शादी समारोह वाले घर में मातम पसर गया है।

Two Killed In Accident In Mandi car falls inti Gorge Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

रविवार को बरात वापस आ रही थी कि इस दौरान कार सोन खड्ड में जा गिरी। कार में दूल्हे की दो बहनें जिसमें बड़ी बहन रीना देवी अपने पति अतुल और बेटी आराध्य (6) और छोटी बहन बिंदु अपने पति रवि कुमार और बेटी यशिका (8) के साथ कार में सवार थीं। कार में दोनों परिवारों के कुल छह सदस्य सवार थे। धर्मपुर-सिद्धपुर-स्योह सड़क पर हाजरी स्टोन क्रशर के निकट कार चला रहे अतुल ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार 250 फीट नीचे सोन खड्ड में जा गिरी।

Two Killed In Accident In Mandi car falls inti Gorge Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हादसे में दूल्हे की बड़ी बहन रीना देवी पत्नी अतुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूल्हे की छोटी बहन और अन्य घायल हो गए। घायलों में छोटी बहन की बेटी यशिका को नेरचौक रेफर किया गया। यशिका ने देर रात दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी धर्मपुर सुरम सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है।  दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two Killed In Accident In Mandi car falls inti Gorge Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मयोह में हुआ हादसा शादी वाले घरों में कभी न भूलने वाले जख्म छोड़ गया है। कार में सवार दोनों परिवारों को भी गहरा सदमा दे गया है। इस हादसे में एक परिवार से हंसती खेलती बेटी का साथ छूट गया है तो दूसरी बेटी के सिर से मां का साया छिन गया है। नियति को शायद यही मंजूर था।

विज्ञापन
Two Killed In Accident In Mandi car falls inti Gorge Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

अतुल कुमार जब अपनी पत्नी रीना देवी और बेटी अराध्य (6) के साथ अपने घर रुड़की हरियाणा से अपने साले की शादी के लिए कार में आ रहा था। उनकी कार बद्दी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वहां से वे टैक्सी करके शादी में पहुंचे। शादी के घर में रीना की छोटी बहन बिंदु अपने पति रवि कुमार और बेटी यशिका (8) के साथ पहले पहुंच चुकी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed