{"_id":"6b0ae80dc0978e4c72042218","slug":"issues-arise-at-ddu-due-to-the-lack-of-daily-serum-electrolyte-testing-shimla-news-c-19-sml1002-826754-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डीडीयू में सीरम इलेक्ट्रोलाइट \nके रोज टेस्ट न होने से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डीडीयू में सीरम इलेक्ट्रोलाइट के रोज टेस्ट न होने से दिक्कत
विज्ञापन
लैब में मशीन होने के बावजूद दिक्कत
मरीजों को टेस्ट के लिए बार-बार देने पड़ रहे रक्त के सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल में सीरम इलेक्ट्रोलाइट जांच की रोजाना सुविधा नहीं मिल रही है। मरीजों को सप्ताह में केवल एक दिन ही यह सुविधा मिल रही है। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी लैब में मशीन होने के बावजूद मरीजों को जांच सुविधा के अभाव से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल की सरकारी लैब में सीरम इलेक्ट्रोलाइट की जांच नहीं होने से मरीजों को अलग-अलग लैब में रक्त के सैंपल देने पड़ रहे हैं। अस्पताल की सरकारी लैब में सीरम इलेक्ट्रोलाइट समेत अन्य जांचों की सुविधा उपलब्ध है। मरीज जब अस्पताल की सरकारी लैब में इलेक्ट्रोलाइट टेस्ट करवाने पहुंचते हैं तो अन्य जांचें तो हो जाती हैं, लेकिन यह जांच नहीं हो पाती। इसके लिए मरीजों से रक्त का सैंपल भी ले लिया जाता है। इसके बाद उन्हें क्रस्ना लैब भेज दिया जाता है। इससे मरीजों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है। सीरम इलेक्ट्रोलाइट की जांच शरीर में सोडियम, पोटेशियम और क्लोराइड जैसे जरूरी तत्वों का स्तर पता लगाने के लिए की जाती है। डीडीयू अस्पताल की बीएमओ एवं स्पेशलिस्ट पैथोलॉजिस्ट डॉ. गंगा ने बताया कि मरीजों को रोजाना जांच की सुविधा दी जा रही है। ब्यूरो