फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: भेड़ों को कुचलकर जीप चालक मौके से फरार, 9 भेड़ों की मौत

Mon, 20 May 2019 02:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 May 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Nine sheeps crushed to death near Kullu Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कुल्लू जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर बाशिंग में भेड़ों को लाहौल लेकर जा रहे मंडी जिला के एक भेड़पालक की भेड़ों को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। जीप चालक ने रविवार रात करीब 2.30 बजे नौ भेड़ों को कुचलकर मार दिया, जबकि चार की हालत गंभीर है। घटना को अंजाम देने के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया।

Nine sheeps crushed to death near Kullu Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

घटना की भेड़पालक ने पुलिस में शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के गांव रोपडू, डाकघर समराहण, कोटला जिला मंडी निवासी राजेंद्र कुमार अपने चार साथियों के साथ दिन के समय ट्रैफिक की समस्या होने के कारण अपनी भेड़ों को रात के समय लेकर जा रहे थे।

Nine sheeps crushed to death near Kullu Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

देर रात करीब 2.30 बजे जैसे ही वह बाशिंग पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने भेड़ों को रौंदना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने कई भेड़ों को जख्मी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nine sheeps crushed to death near Kullu Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

शिकायतकर्ता के अनुसार जीप चालक ने नशा किया हुआ था। वह समय पर नहीं हटते तो उनको भी कुचल देता। अंधेरा होने के कारण वह गाड़ी का नंबर नहीं देख पाए। जख्मी और हादसे में मरी हुई भेड़ों को पशुपालन विभाग के अस्पताल में लाया गया, जहां पर उनका पोस्टमार्टम किया गया।

विज्ञापन
Nine sheeps crushed to death near Kullu Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

उधर, इस संबंध में एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जीप चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed