{"_id":"6b0ab936e6383effbf09906e","slug":"congress-government-is-misleading-the-people-of-kasumpti-thakur-shimla-news-c-19-sml1002-826583-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसुम्पटी की लोगों को गुरमाह \nकर रही कांग्रेस सरकार : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसुम्पटी की लोगों को गुरमाह कर रही कांग्रेस सरकार : ठाकुर
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की ओर से कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को दर्शाने वाले होर्डिंग लगाए जाने पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं।
भाजपा के कार्यालय सचिव प्रेम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर पूरे विधानसभा क्षेत्र में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। इनके माध्यम से विकास कार्यों के आंकड़ों का प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेम ठाकुर ने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में लगाए होर्डिंग देखकर ऐसा प्रतीत होता है, मानो विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हों और अब मंत्री को जनता के बीच अपनी उपलब्धियां गिनाने की याद आई हो।
उन्होंने विशेष रूप से सवाल उठाया कि सरकारी होर्डिंग से मुख्यमंत्री की तस्वीर भी गायब है। उन्होंने सवाल किया कि इन होर्डिंग को तैयार करने और पूरे क्षेत्र में लगाने पर सरकारी खजाने से कितनी धनराशि खर्च की है। प्रेम ठाकुर के अनुसार होर्डिंग में सड़क निर्माण के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 213.91 करोड़ रुपये खर्च दर्शाए हैं। इसके अतिरिक्त पंचायतों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 33 करोड़ रुपये, पंचायत घरों एवं सामुदायिक भवनों के लिए 16.18 करोड़ रुपये तथा विद्यालयों और महाविद्यालयों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए 5.73 करोड़ रुपये खर्च होने का उल्लेख किया है। इसके बावजूद कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है।