फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज रफ्तार बनी काल, ट्रक के पीछे जा घुसी बाइक, दो युवकों की मौत

Tue, 13 Jun 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मौहल (कुल्ल)
ब्यूरो/अमर उजाला, मौहल (कुल्ल) Updated Tue, 13 Jun 2017 12:06 PM IST
Two died in bike accident in kullu himachal pradesh

तेज रफ्तार दो युवकों के लिए काल बन गई। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा घुसी। दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हिमाचल के कुल्‍लू जिले में हुआ। मौहल में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक खराब खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 

Two died in bike accident in kullu himachal pradesh

वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे को लेकर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बाइक में सवार होकर तीन युवा कुल्लू की ओर से भुंतर की तरफ जा रही थे।

Two died in bike accident in kullu himachal pradesh

इस दौरान तेज रफ्तार बाइक मौहल के पास इंडियन ऑयल डिपो के बाहर बीच सड़क में खड़े एक ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। जिससे बाइक सवार दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वही अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Two died in bike accident in kullu himachal pradesh

जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। हादसे में मृतकों की पहचान 19 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र रमेश निवासी पिरड़ी तथा 17 वर्षीय हरीश ठाकुर पुत्र गणेश दत निवासी छोयल के रूप में हुई है।

Two died in bike accident in kullu himachal pradesh

वहीं घायल व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय अजय कुमार पुत्र शोभा राम निवासी बजौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मृतक युवकों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed