{"_id":"5a92b7424f1c1b0a7b8b91f3","slug":"tourist-enjoy-after-fresh-snowfall-in-solang-valley-manali-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्फ की चादर में जमकर मस्ती कर रहे हैं टूरिस्ट, आप भी चले आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ की चादर में जमकर मस्ती कर रहे हैं टूरिस्ट, आप भी चले आइए
Mon, 26 Feb 2018 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बर्फ की चादर में टूरिस्ट जमकर मस्ती कर रहे हैं तो अब आप किसका इंतजार कर रहे हैं। चले आइए प्रकृति की गोद में। फरवरी माह में 12 दिनों के भीतर हुई दूसरी बर्फबारी से विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के विंटर सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। बर्फ के बीच मौज मस्ती करने के लिए होटलों की ऑक्यूपेंसी के साथ ऑनलाइन बुकिंग में इजाफा हो रहा है। जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
2 of 6
पूर्व में बर्फबारी न होने से विंटर सीजन पूरी तरह से पिट गया था, लेकिन अब पर्यटन कारोबारियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। ताजा बर्फबारी के बाद सोलंगनाला में सैलानियों का मेला लग गया है। मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में पड़ी बर्फबारी से लकदक हो गए है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से कोठी व गुलाबा को अभी नहीं खोला गया है, लेकिन सोलंग की स्की ढलान पर्यटकों की भीड़ से गुलजार हो गई है।
3 of 6
रविवार को मौसम खुलने से यहां पर्यटकों ने बर्फ के गोले एक दूसरे के ऊपर फेंके और बर्फ की चादर में जमकर अठखेलियां की। पर्यटकों ने साहसिक गतिविधियों में स्कीइंग, स्नो स्कूटर तथा पैराग्लाइडिंग का जमकर आनंद उठाया। सैर सपाटे को पहुंचे दिल्ली के अशुमान व स्वाति ने कहा कि वह दो दिन पहले ही मनाली पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लेकिन जिस उम्मीद के साथ वह मनाली घूमने आए थे वह पूरी हो गई। 24 फवरी को उन्होंने मनाली में ताजा बर्फ के फाहों का लुत्फ उठाया तो वहीं रविवार को वह बर्फ देखने सोलंगनाला पहुंचे है। जगदीप, सोनू, दीपक राही, चुनेश्वर सिंह तथा कपिल कुमार ने कहा कि उन्होंने बर्फ के बीच मस्ती के साथ फोटो व सेल्फी ली है।
विज्ञापन
5 of 6
उन्होंने मनाली के यादगार लम्हों को सोशल मीडिया में शेयर किया है। उधर, पर्यटन कारोबार भी जनवरी के मुकाबले फरवरी माह में दो गुना बढ़ गया है। होटलों की आक्युपेंसी और ऑन लाइन बुकिंग 60 फीसदी तक पहुंची है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि फरवरी माह के दूसरे सप्ताह से विंटर सीजन अच्छा चल रहा है। बर्फबारी ने मनाली के पर्यटन को पंख लगा दिए है और होटलियरों ने भरी राहत की सांस ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।