Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   International Lavi Fair Rampur 2026 History Indo Tibet Trade Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: क्यों खास है रामपुर का लवी मेला? जानिए भारत-तिब्बत व्यापार से जुड़ी सदियों पुरानी कहानी

Wed, 11 Nov 2026 10:59 AM IST
Ankesh Dogra तिलक राज कायथ/रामपुर बुशहर।
तिलक राज कायथ/रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 11 Nov 2026 10:59 AM IST
सार

रामपुर का अंतरराष्ट्रीय लवी मेला सदियों पुराने भारत-तिब्बत व्यापार और हिमालयी संस्कृति की अनमोल विरासत को संजोए हुए है। वर्ष 1681 के आसपास बुशहर रियासत और तिब्बत के बीच बने व्यापारिक संबंधों से जुड़ी इस परंपरा में आज भी पारंपरिक कारोबार, लोकसंस्कृति और पहाड़ी जीवन की झलक मिलती है। इस वर्ष मेले का आयोजन 11 से 14 नवंबर तक किया जा रहा है।

विज्ञापन
International Lavi Fair Rampur 2026 History Indo Tibet Trade Himachal Pradesh
रामपुर लवी मेला आज से शुरू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सतलुज नदी के किनारे हर साल नवंबर में सजने वाला अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समृद्ध हिमालयी संस्कृति और भारत-तिब्बत व्यापार की सदियों पुरानी यादों को संजोए हुए है। बुशहर रियासत की ऐतिहासिक संधि से शुरू हुआ यह सफर आज भी अपनी पारंपरिक पहचान कायम रखे हुए है।

विज्ञापन


ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, लवी मेले की शुरुआत 17वीं शताब्दी में हुई थी। वर्ष 1681 के आसपास बुशहर रियासत के शासक राजा केहरी सिंह के समय तिब्बत के साथ व्यापारिक समझौते और मैत्रीपूर्ण संबंध बने थे। इसी परंपरा ने आगे चलकर रामपुर में लवी मेले का रूप लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुराने समय में तिब्बत, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के व्यापारी यहां पहुंचते थे। तब तिब्बत से ऊन, पश्मीना और मसाले लाए जाते थे। वहीं, बुशहर और किन्नौर क्षेत्र से ऊनी वस्त्र, पट्टू, शॉल, सूखे मेवे, जड़ी-बूटियां और कृषि उत्पादों का कारोबार होता था। मेले में घोड़े, खच्चर और अन्य पशुधन का व्यापार भी प्रमुख था। वर्तमान समय में लवी मेले का स्वरूप काफी बदल चुका है।  अब यह केवल पशुधन और पारंपरिक व्यापार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें खेल, मनोरंजन और आधुनिक व्यावसायिक गतिविधियां जुड़ गई हैं। अब देश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी घरेलू सामान, कपड़े और खाद्य सामग्री लेकर यहां पहुंचते हैं। मेले में झूले, डोम और खानपान की दुकानों के साथ पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, लोकनृत्य और पहाड़ी वाद्ययंत्र आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

विज्ञापन

खुनू खांपा समुदाय ने संभाली कारोबारी विरासत
खुनू खांपा समुदाय की प्रदेश अध्यक्ष शांति देवी ने बताया कि मेले की शुरुआत उनके समुदाय की व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी है। शुरुआती दौर से ही समुदाय घोड़े, पशुधन, पश्मीना, ऊन और जड़ी-बूटियों का कारोबार करता आ रहा है। समुदाय आज भी इस कारोबारी इतिहास को बरकरार रखे हुए है। 77 वर्षीय टशी डोलमा ने बताया कि वह 10 वर्ष की उम्र से मेले में आ रही हैं। पहले पिता के साथ व्यापार के लिए आती थीं। उनके अनुसार पहले दशकों तक तिब्बत से आयातित सामान यहां बेचा जाता था, लेकिन अब व्यापार में बदलाव आया है।
विज्ञापन

मेले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल और मनोरंजन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। -हर्ष अमरेंद्र सिंह, लवी मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर

रामपुर का लवी मेला आज से, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ 
चार शताब्दी पुराने भारत-तिब्बत व्यापार के इतिहास को समेटे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का विधिवत शुभारंभ बुधवार पूर्वाह्न 11:20 बजे राज्यपाल कविंद्र गुप्ता करेंगे। आधिकारिक रूप से 11 से 14 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में व्यापारिक गतिविधियां करीब एक माह तक जारी रहेंगी। राज्यपाल पाटबंगला मैदान में किन्नौरी मार्केट और विभागीय प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे व पहली सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता भी करेंगे। मेले के समापन अवसर पर 14 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed