फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला में फिर बर्फबारी, नेशनल हाईवे बंद, शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम में फंसे लोग

Sat, 01 Feb 2020 08:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Feb 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Snowfall again in Shimla, National Highway closed, people stuck in traffic jams on city roads
- फोटो : अमर उजाला

हिल्स क्वीन शिमला में शनिवार को फिर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद देर शाम नेशनल हाइवे 05 बंद हो गया। सड़क पर फिसलन बढ़ने से छराबड़ा से शिमला की ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। शिमला शहर की सड़कें भी जाम हो गईं। शनिवार को भी एचआरटीसी के 100 से अधिक रूट फेल रहे। वहीं, ताजा बर्फबारी ने देर शाम शहर के ट्रैफिक को रोक दिया। सर्कुलर रोड समेत सोलन-चंडीगढ़ और एनएच 205 पर घणाहट्टी-मंडी सड़क पर स्किड होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 

Snowfall again in Shimla, National Highway closed, people stuck in traffic jams on city roads
- फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही संजौली और लक्कड़ बाजार में भी आवाजाही बाधित रही। लोनिवि के मजदूर और ट्रैफिक पुलिस के जवान फंसे वाहनों को निकालने के लिए रेत डालकर फिसलन कम करने के लिए प्रयासरत है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने कहा कि ट्रैफिक खोलने के लिए रेत बिछाने का काम किया गया, पुलिस जवान जाम खुलवाने के प्रयास कर रहे हैं। 

Snowfall again in Shimla, National Highway closed, people stuck in traffic jams on city roads
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के उल्ट  शिमला और आसपास के इलाकों में एकाएक हुई बर्फबारी ने लोगों के होश उड़ा दिए। सुबह के समय शहर में अच्छी धूप खिली थी लेकिन दोपहर डेढ़ बजे धूप के साथ ही बर्फ के फाहे गिरने लगे। इसके बाद करीब आधे घंटे तक तेज ओलावृष्टि हुई। इस दौरान शहर में मकानों की छतें सफेद हो गईं। मौसम के रुख में अचानक आए बदलाव से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी लेकिन वीकेंड पर शिमला आए सैलानियों ने जमकर मौज मस्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall again in Shimla, National Highway closed, people stuck in traffic jams on city roads
- फोटो : अमर उजाला

शाम करीब सवा पांच बजे शहर में जोरदार बर्फबारी शुरू हो गई। नेशनल हाइवे-05 पर कुफरी, छराबड़ा से ढली होते हुए चलौंठी तक सड़क के एक ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शिमला पुलिस के ढली थाने की पेट्रोलिंग व्हीक्ल तुरंत व्यवस्था बनाने के लिए कुफरी की ओर रवाना हो गईं।

विज्ञापन
Snowfall again in Shimla, National Highway closed, people stuck in traffic jams on city roads
- फोटो : अमर उजाला

शाम तीन बजे के बाद नहीं भेजीं बसें 
एचआरटीसी ने शनिवार को शाम तीन बजे के बाद ऊपरी शिमला की ओर बसें रवाना नहीं कीं। कुछ बसों को निर्धारित समय से पहले ही रूटों पर रवाना कर दिया गया। शनिवार को एचआरटीसी शिमला मंडल के सौ से अधिक रूट फेल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed