फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल में अचानक बिगड़ा मौसम, शिमला और रोहतांग समेत चोटियों पर बर्फबारी

Sat, 01 Feb 2020 06:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Feb 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report: fresh snowfall recorded in shimla, rohtang and high hills
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मौसम साफ रहने के पूर्वानुमान के बीच शनिवार को राजधानी शिमला, कुफरी, रोहतांग, चंबा के जोत समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हो गया। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में पांच फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 

himachal weather report: fresh snowfall recorded in shimla, rohtang and high hills
- फोटो : अमर उजाला

 छह और सात फरवरी को प्रदेश में मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद मौसम ने फिर करवट बदल ली है। शनिवार को रोहतांग के साथ ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी और शीतलहर चलने से तापमान में भारी गिरावट आई है।

himachal weather report: fresh snowfall recorded in shimla, rohtang and high hills
- फोटो : अमर उजाला

लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। बर्फबारी से मनाली-लेह, आनी-जलोड़ी-औट एनएच समेत 162 सड़कें अभी भी ठप हैं। कुल्लू प्रशासन ने हिमखंड गिरने के खतरे को देखते हुए सैलानियों और लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather report: fresh snowfall recorded in shimla, rohtang and high hills
- फोटो : अमर उजाला

जिला चंबा के जोत में शनिवार को छह इंच ताजा बर्फबारी हुई। पांगी मार्ग बंद होने से कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया है। जनजातीय जिला किन्नौर में शुक्रवार देर रात बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी से जिले में फिर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन
himachal weather report: fresh snowfall recorded in shimla, rohtang and high hills
- फोटो : अमर उजाला

जिले के भावानगर उपमंडल की 14, कल्पा और पूह खंड की 22 ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित हो गई हैं। उधर, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed