{"_id":"6af893ebfac743713f0c092f","slug":"two-bjp-leaders-face-off-heated-exchange-during-a-meeting-over-ghatta-toll-plaza-issue-with-both-sides-firing-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दो नेता आमने-सामने: घट्टा टोल प्लाजा के मुद्दे पर बैठक में तीखी बहसबाजी, एक-दूसरे पर दागे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दो नेता आमने-सामने: घट्टा टोल प्लाजा के मुद्दे पर बैठक में तीखी बहसबाजी, एक-दूसरे पर दागे सवाल
Sat, 14 Nov 2026 10:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:32 PM IST
सार
घट्टा टोल प्लाजा को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर शनिवार को मिनी सचिवालय कांगड़ा में आयोजित बैठक उस समय गरमा गई, जब भाजपा के दो नेता आपस में उलझ पड़े। बैठक के दौरान भाजपा विधायक पवन काजल और भाजपा नेता मुनीष शर्मा के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहसबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
पवन काजल-मुनीष शर्मा के बीच बढ़ी तल्खी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घट्टा टोल प्लाजा को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर शनिवार को मिनी सचिवालय कांगड़ा में आयोजित बैठक उस समय गरमा गई, जब भाजपा के दो नेता आपस में उलझ पड़े। बैठक के दौरान भाजपा विधायक पवन काजल और भाजपा नेता मुनीष शर्मा के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद लोगों के अनुसार, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को खरी-खोटी सुनाई और अपनी-अपनी बात रखते हुए एक-दूसरे पर सवाल उठाए। घट्टा टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की मांग और इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में इस घटनाक्रम ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन
बैठक में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग और चंगर क्षेत्र की पंचायतों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। टोल प्लाजा के मुद्दे पर चर्चा के बीच भाजपा नेताओं के बीच हुई इस बहसबाजी की खूब चर्चा रही।
विज्ञापन
