फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: हिमाचल में हाड कंपा देने वाली ठंड, जम गई झीलें

Mon, 14 Dec 2015 10:29 AM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन

PICS: हिमाचल में हाड कंपा देने वाली ठंड, जम गई झीलें

Serolsar Lake Frozen

हिमाचल के कुल्लू जिले के सबसे बड़े धार्मिक और पर्यटन स्थलों में से एक सरेउलसर झील इन दिनों ठंड के कारण पूरी तरह से जम चुकी है। अत्यधिक ठंड की वजह से सरेउलसर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद हो चुके हैं। आनी उपमंडल में दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ऐतिहासिक सरेउलसर झील करीब एक किमी के दायरे में फैली है। इस झील को देखने के लिए गर्मियों के दिनों में प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। सर्दियों के मौसम में दस हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित यह झील अधिक ठंड होने के से जम जाती है। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए यहां के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।


PICS: हिमाचल में हाड कंपा देने वाली ठंड, जम गई झीलें

Serolsar Lake Frozen

मान्यताएं है कि झील में नागों की माता बूढ़ी नागिन वास करती है और क्षेत्र की जनता झील की पूजा गाय के घी से करती है। ऐसा करने पर श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। क्षेत्र में कार्य कर रही हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष एसआर शर्मा का कहना है कि सरेउलसर झील एक ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल हैं। यहां सुविधाओं का बहुत अभाव है। झील के लिए छह किमी तक पैदल सफर करना पड़ता है। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी अभी यह पर्यटन स्थल वंचित है। वहीं बर्फबारी के कारण किन्नौर जिले के एक दर्जन ग्रामीण रूट अभी भी बंद हैं। आनी के जलोड़ीजोत से आगे 305 एनएच यातायात के लिए बहाल नहीं हुआ है।

PICS: हिमाचल में हाड कंपा देने वाली ठंड, जम गई झीलें

Serolsar Lake Frozen

ठंड के कारण कई इलाकों में जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रविवार को सूबे के कुछ क्षेत्रों में धूप खिली लेकिन राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, 16 और 17 दिसंबर को सूबे के पर्वतीय में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: हिमाचल में हाड कंपा देने वाली ठंड, जम गई झीलें

Serolsar Lake Frozen

रविवार को मनाली में -3.0, कल्पा में -2.2, केलांग में -4.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी शिमला में पारा 3.4 डिग्री तक पहुंच गया। कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, सिरमौर और सोलन में भी पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

PICS: हिमाचल में हाड कंपा देने वाली ठंड, जम गई झीलें

Serolsar Lake Frozen

सर्दी के कारण लोग घरों पर बैठना ही मुनासिब समझ रहे हैं। जरूरतमंद लोग ही बाहर निकल रहे हैं। इससे बाजारों में शाम होते ही सन्नाटा पसर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed