बहनोई आयुष को लांच करने की तैयारी में सलमान खान
सलमान खान बहुत दिनों तक बचते रहे कि वह अपने जीजा को इस दुनिया से दूर रखें लेकिन आखिरकार उन्होंने मन बना ही लिया। शायद गॉडफादर बन कर उन्हें सुकून महसूस होता है।
बहनोई आयुष को लांच करने की तैयारी में सलमान खान
हाल ही में सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी के लिए उन्होंने ′हीरो′ फिल्म बनाई थी। अब एक और नया चेहरा वे लांच करने जा रहे हैं।
बहनोई आयुष को लांच करने की तैयारी में सलमान खान
यह उनके परिवार से ही है। सूत्रों की मानें तो अपनी बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को सलमान बॉलीवुड में बतौर हीरो लांच करने वाले हैं।
बहनोई आयुष को लांच करने की तैयारी में सलमान खान
और इसकी तैयारी भी उन्होंने शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने बेहद ही अनोखा तरीका अपनाया है। बनाना वो आयुष को हीरो चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने पहले एक परीक्षा रखी है।
बहनोई आयुष को लांच करने की तैयारी में सलमान खान
वो परीक्षा यह है कि पहले आयुष को सलमान की आगामी फिल्म में सहायक निर्देशक की भूमिका निभानी होगी।