रोपवे से गिरकर मकान पर जा गिरी ट्रालियां, देखें तस्वीरें
शिमला में रोपवे से अचानक कुछ ट्रालियां नीचे गिर गई। कुछ ट्रालियां पेड़ में फंस गई तो एक ट्राली नीचे बने एक मकान पर जा गिरी। हादसा दिन में हुआ। आइए जानते हैं कैसे ये हादसा हुआ...
रोपवे से गिरकर मकान पर जा गिरी ट्रालियां, देखें तस्वीरें
दरअसल यह हादसा बहु प्रतीक्षित जाखू रोप-वे के ट्रायल के दौरान
हुआ। एक ट्रॉली रोप से छूट कर लोअर टर्मिनल के पास मकान पर गिर गई, जबकि
तीन अन्य ट्रॉलियां पेड़ों में अटककर मकान पर झूल गईं। रोप-वे की अलाइनमेंट
जांचने के दौरान बुधवार को दोपहर करीब पौने दो बजे यह हादसा हुआ।
रोपवे से गिरकर मकान पर जा गिरी ट्रालियां, देखें तस्वीरें
अलाइनमेंट
जांचने को जैसे ही खाली ट्रॉलियां रोप पर आगे बढ़ाई गईं अचानक रोप टावर से
उतरकर कैचर में फंस गई। रोप झूलने के कारण ट्रालियां पेड़ों से टकराईं और
टहनियां टूटने के बाद एक ट्रॉली रोप से अलग हो गई। ट्रायल के दौरान हुई इस
घटना के बाद नए साल पर जाखू रोप वे शुरू होने की उम्मीदों पर पानी फिर गया
है। देर शाम जिला प्रशासन की टीम ने मौके का मुआयना किया। उधर, पुलिस
प्रशासन ने कंपनी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है।
रोपवे से गिरकर मकान पर जा गिरी ट्रालियां, देखें तस्वीरें
जिस समय रोप-वे की ट्रॉली गिरी, उस समय मकान के भीतर रुकमेश कुमार सो रहे थे। रुकमेश ने बताया कि पौने दो बजे जोरदार धमका हुआ। बाहर निकलकर देखा तो रोप-वे का केबिन छत पर गिरा था और तीन केबिन हवा में लटक रहे थे। जिस समय हादसा हुआ मकान के बाहर बच्चे भी खेल रहे थे। केबिन गिरने से मकान की छत टूट गई है। दरवाजे और दीवार को भी नुकसान हुआ है।
रोपवे से गिरकर मकान पर जा गिरी ट्रालियां, देखें तस्वीरें
रोप-वे का निर्माण कर रही जैक्सन कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बताया कि जिस मकान पर ट्रॉली गिरी है, उसमें रह रहे दो परिवारों को पास के ही एक निजी होटल में ठहराया दिया गया है। प्रभावित लोगों के खाने-पीने का भी इंतजाम कर दिया गया है। मकान पर झूल रही ट्रॉलियां वीरवार को हटा दी जाएंगी। जिला प्रशासन की ओर से बनाई जाने वाली नुकसान की रिपोर्ट के आधार पर कंपनी भरपाई करेगी।