फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचे रिकॉर्ड 264 देवी देवता

Sat, 20 Oct 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 20 Oct 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Record 264 gods and Goddess reached in the International Kullu Dussehra festival
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस साल 264 देवी-देवताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। इनमें गत साल के मुकाबले 15 नए देवी-देवता उत्सव में पहुंचे हैं। 
Record 264 gods and Goddess reached in the International Kullu Dussehra festival
बाह्य सराज निरमंड से लेकर ऊझी घाटी मनाली तक सोने-चांदी के मुख मोहरे तथा आभूषण से सजे देवरथों से अठारह करडू की सौह स्वर्गलोक में तबदील हो गई है। दशहरा उत्सव समिति के रजिस्टर में 264 देवी-देवताओं का पंजीकरण हुआ है।
Record 264 gods and Goddess reached in the International Kullu Dussehra festival
2017 में यह संख्या 249 थी। 2016 में 227 देवी-देवताओं ने भाग लिया था। दशहरा उत्सव कमेटी ने 305 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया था। इस साल उत्सव में 264 देवी देवताओं में 99 गैर माफीदार और 137 माफीदार देवी देवता शामिल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Record 264 gods and Goddess reached in the International Kullu Dussehra festival
बिन बुलाए देवी-देवता भी दशहरा में साल दर साल बढ़ रहे हैं। इस साल यह संख्या 15 से बढ़कर 28 तक पहुंच गई है। जिला देवी देवता कारदार संघ के कोषाध्यक्ष शेर सिंह और महासचिव नारायण चौहान ने कहा कि दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
Record 264 gods and Goddess reached in the International Kullu Dussehra festival
kullu Dussehra
दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में इस साल 264 देवी-देवता पहुंचे हैं। कहा कि देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में देवलुओं को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन ने सभी प्रबंध किए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed