आप भी जानिए प्रियंका के नए घर की ये 8 खास बातें
आखिरकार शिमला में सात साल बाद प्रियंका के सपनों के घर का काम पूरा होने जा रहा है। इस घर में कई ऐसी खूबियां होंगी जो खास तौर पर प्रियंका के कहने पर बनाई गई हैं। आइए हम बताते हैं इस घर के बारे में कुछ खास बातें..
आप भी जानिए प्रियंका के नए घर की ये 8 खास बातें
साल 2007 में प्रियंका ने पंजाब व हरियाणा के लोगों की वीक एंड सैरगाह छराबड़ा के समीप घने जंगल में घर बनाने की योजना तैयार बनाई थी। महीने भर में ही कांग्रेस नेताओं ने उनके लिए जमीन तलाश कर ली।
आप भी जानिए प्रियंका के नए घर की ये 8 खास बातें
करीब साढ़े चार बीघा भूमि का घर बनाने के लिए चयन किया गया। हिमाचल कांग्रेस के नेता व शिमला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष केहर सिंह खाची के नाम जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी की गई। फिर घर बनाने का काम भी शुरू हो गया।
आप भी जानिए प्रियंका के नए घर की ये 8 खास बातें
भवन के नक्शे और कई औपचारिकताएं पूरी करने के बाद करीब साढ़े चार बीघा भूमि में भवन निर्माण का कार्य 2008 शुरू हुआ। मगर काम अभी पूरा होने ही वाला था कि पता चला कि ढलान होने के कारण भवन को खतरा हो सकता है। इसके बाद साथ लगती करीब आधा बीघा भूमि को भी पावर ऑफ अटॉर्नी पर खरीद लिया गया।
आप भी जानिए प्रियंका के नए घर की ये 8 खास बातें
साल 2011 में प्रियंका का आशियाना दो मंजिल के करीब बन चुका था कि तभी जमीन खरीदने के बाद इसके डिजाइन का काम कर रही देश की एक नामी कंस्ट्रक्शन कंपनी को भवन निर्माण से हटा दिया गया। प्रियंका को उस कंपनी का काम पसंद नहीं आया। मकान का सारा ढांचा गिरा दिया गया।