PICS: 'रंग बरसे' में लगा स्वाद और डांस का तड़का
शिमला के रिट्स वेंक्वेट हाल में डालडा कुकिंग आयल प्रेजेंट्स रंग बरसे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रेसिपी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्याओं ने हिस्सा लिया। इनमें रीटा शर्मा, डा. सुमन शंकर, श्रुति सूद, अनीता सूद, नीना अग्रवाल, जपप्रित कौर, बबीता गुप्ता, सुनंदा करोल, सुनीता गोयल, प्रतिभा कुठियाला और आकांक्षा सूद ने रेसिपी प्रस्तुत की।
PICS: 'रंग बरसे' में लगा स्वाद और डांस का तड़का
कार्यक्रम में हेरिटेज इंस्टीट्यूट संजौली के एचओडी अविनाश और एपी गोयल यूनिवर्सिटी शिमला के एचओडी चेतन बतौर निर्णायक मौजूद रहे। पहला ईनाम सुनीता गोयल के चना पनीर मदरा ने जीता वहीं दूसरा ईनाम अनीता सूद के कटहल मदरा और तीसरा ईनाम नीना अग्रवाल द्वारा बनाई रंग बिरंगी इडली के नाम रहा। आकांक्षा सूद और सुनंदा करोल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
PICS: 'रंग बरसे' में लगा स्वाद और डांस का तड़का
प्रतिभागियों में शुमार रीटा शर्मा ने कुट्टू कोफ्ता, सुमन शंकर ने घीया कोफ्ता, श्रुति सूद ने जिमिकंद पालक, अनीता सूद ने कटहल मदरा, नीना अग्रवाल ने रंग बिरंगी इडली, जपप्रित कौर ने राइस चीज बॉल्स, बबीता गुप्ता ने पाइनएप्पल हलवा, सुनंदा करोल ने ब्रिंजल मदरा, सुनीता गोयल ने चना पनीर मदरा, प्रतिभा कुठियाला ने खट्टी मीठी पकौड़ियां और आकांक्षा सूद ने चिकन कबाब और कॉर्न परांठा बनाया।

विजेता प्रतिभागियों को ईनाम के तौर पर गिफ्ट वाउचर और स्मृति चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम के प्रायोजक राजेंद्रा ज्वेलर्ज के एमडी सुफल सूद, एमएंडएम ज्वेलर्ज के मार्केटिंग हेड राजेश और निनू आउटडोर एडवेटाइजर के प्रतिनिधि नरेंद्र कश्यप भी इसमें मौजूद रहे।