हिल्स क्वीन शिमला में अब जीएसटी का असर देखने को मिलने वाला है। सैलानियों के साथ साथ शिमला शहर के लोगों पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। आइए जानते हैं क्या महंगा होने वाला है-
जीएसटी लागू होने के बाद शहर की पार्किंगों में वाहन पार्क करना भी महंगा हो जाएगा। हालांकि, अभी शहर की पार्किंगों में जीएसटी के हिसाब से फीस की वसूली नहीं की जा रही है, लेकिन जब प्रबंधक इसे लागू करेंगे तो फीस में बढ़ोतरी होगी।
पहले जहां टैक्स मिलाकर दो घंटे के लिए तीस रुपये लगते थे। जीएसटी की 18 फीसदी की दरें लागू होने के बाद यह फीस 36 रुपय हो जाएगी। चार घंटे के लिए तय की गई 50 रुपये दरें भी 18 फीसदी जीएसटी लागू हो जाने पर 59 रुपये हो जाएगी।
नगर निगम ने भी अपनी पार्किंगों में अभी नई दरें लागू नहीं की हैं। इसकी तैयारी चल रही है। साफ है कि शहर में नगर निगम की पार्किंग की दरें भी जीएसटी की मार से दूर नहीं रहेंगी। इससे स्थानीय लोगों के अलावा शिमला आने वाले पर्यटकों की जेब और हल्की होगी। आगे जानें रोपवे की फीस कितनी होगी-
नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी का कहना है कि फिलहाल नगर निगम की ओर से संचालित की जा रही पार्किंगों में फीस की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जीएसटी एक जुलाई से लागू हो गया है तो जल्द इस पर बैठक कर टैक्स की दरें लागू किए जाने पर फैसला ले लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो पार्किंग फीस भी बढ़ाई जा सकती है।