फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब चार घंटे में कालका से शिमला पहुंचेगी ट्रेन, पढें पूरा मामला

Wed, 06 Mar 2019 01:08 PM IST
ashok chauhan विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 06 Mar 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Now train will reach Shimla from Kalka in four hours

विश्व धरोहर रेल मार्ग से अब कालका से शिमला पहुंचने में मात्र चार घंटे लगेंगे। 96 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर रेलगाड़ियां जल्द ही 25 के बजाय 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। 

Now train will reach Shimla from Kalka in four hours

दो तरह के ट्रायल के बाद रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) लखनऊ की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त ने गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इससे सैलानियों के समय की बचत होगी।

Now train will reach Shimla from Kalka in four hours

विस्ताडोम और रेस्टोरेंट कोच रेल गाड़ियां भी इसी रफ्तार से चलेंगी। बता दें कि अभी कालका से शिमला पहुंचने में साढ़े पांच घंटे लगते हैं। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के आदेशों पर उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल की ओर से आरडीएसओ की निगरानी में पहले दिसंबर और फिर फरवरी माह में रफ्तार बढ़ाने के लिए ट्रायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Now train will reach Shimla from Kalka in four hours

ट्रायल के दौरान इंजन और कोच में कंपन, ब्रेकिंग सिस्टम को बारीकि से जांचा गया। शिमला और शोघी के बीच इंजन और कोच में सेंसर, स्पीडोमीटर और कंट्रोलर लगा कर किए गए ट्रायल कामयाब रहे। आरडीएसओ ने इसकी रिपोर्ट मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त को भेज दी है।

विज्ञापन
Now train will reach Shimla from Kalka in four hours

शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर 102 सुरंगें और सैकड़ों घुमावदार मोड़ हैं। कई जगहों पर तो 48 डिग्री के तीव्र घुमाव भी हैं, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखने के बाद मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त ने गाड़ियों की स्पीड 30 किलोमीटर प्रतिघंटा करने की मंजूरी दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed