फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नमकीन के पैकेट से निकल रहे 2000 के नए नोट, आपने देखें क्या?

Fri, 10 Feb 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Feb 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
New Currency Notes in Namkin Packets.
- फोटो : Social Media

नमकीन के इन पैकेट्स से दो हजार और पांच सौ रुपए के नए नोट ‌निकल रहे हैं। दुकानों पर इस नमकीन की जमकर खरीदारी भी हो रही है। मगर ये नए नोट दुकानदारों के साथ साथ आम जनता को मुश्किल में डाल रहे हैं।

New Currency Notes in Namkin Packets.

दुकानदारों के अनुसार इन दिनों एक नमकीन कंपनी ने ऑफर गिफ्ट के तहत नमकीन के पैकेट में 500 और 2000 रुपए के नोट देना शुरू किए हैं। इससे एकाएक नमकीन की भी जमकर खरीदारी हो रही है।

New Currency Notes in Namkin Packets.

मगर नए नोट जैसे दिखने वाले ये नोट नकली हैं और बच्चों के लिए निकाले गए हैं। मगर आकार और रंग के हिसाब से ये बिल्कुल असली लगते हैं। इनमें फर्क सिर्फ इतना है कि इनमें रिजर्व बैंक की जगह मनोरंजन बैंक लिखा हुआ है। अब बताते हैं कि ये कैसे जनता और दुकानदारों के लिए मुसीबत बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Currency Notes in Namkin Packets.

दरअसल कुछ लोग इन नोटों का चालाकी से इस्तेमाल भी कर रहे हैं। आम जनता को अभी नए नोट के सिक्योरिटी फीचर्स की ज्यादा जानकारी नहीं है। हिमाचल के जिला मंडी और कांगड़ा में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें कुछ लोगों ने दुकानदारों से इन नकली नोट के जरिए सामान खरीद लिया।

विज्ञापन
New Currency Notes in Namkin Packets.

इसका खुलासा तब हुआ जब कुछ लोगों ने बच्चों के पास ये नोट देखें। नमकीन के पैकेट से ये पैसे निकल रहे हैं। यही नहीं, कुछ लोग 2000 के नोट देकर उसके खुले पैसे भी ले रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed