विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में लोग अब अंटार्कटिका जैसा एहसास कर सकेंगे। मनु नगरी से सटे हामटा पीक में लाहौल के युवकों ने बर्फ का घर यानी इग्लू तैयार किया है। दावा है कि देश के इस पहले इग्लू स्टे में ठहरने पर सैलानी अंटार्कटिका जैसा एहसास करेंगे। पूरी तरह बर्फ से बनाए इस अनोखे घर में एक महीने तक सैलानी ठहर सकेंगे। इग्लू का यह कनसेप्ट प्रदेश में पर्यटन को नई पहचान दिला सकता है।
तस्वीरें: यहां बनाया गया देश का पहला इग्लू, मिलेगा अंटार्कटिका का एहसास
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Thu, 09 Feb 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन