फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल के बंदरों का ऐसा खौफ कि नागालैंड सरकार भी डरी, मांगनी पड़ी माफी

Thu, 15 Dec 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Dec 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
Nagaland Govt Denied to Take Monkey From Himachal.

हिमाचल के बंदरों के कोहराम से अब नागालैंड भी डर गया है। ये शरारती बंदर जिस इलाके में भी जाते हैं वहां के बंदरों को भी अपनी तरह उत्पाती बना रहे हैं। इनके खौफ के कारण अब नागालैंड सरकार को भी माफी मांगनी पड़ी है।

Nagaland Govt Denied to Take Monkey From Himachal.

हिमाचल में ये बंदर कई लोगों पर जानलेवा हमला भी कर चुके हैं। दरअसल अब हिमाचल बंदरों की संख्या को कम करने के लिए इन्हें नागालैंड में बसाने की योजना बना रहा था। मगर इससे पहले ही इनके खौफ की खबर वहां पहुंच गई।

Nagaland Govt Denied to Take Monkey From Himachal.

ये बंदर कितने खौफनाक हो सकते हैं, ये जानने के बाद नागालैंड सरकार ने हाथ पीछे खींच लिए। वहीं, उत्पाती बंदरों से निजात दिलाने में हिमाचल वन विभाग के अफसरों की रणनीति फिर फेल हो गई। नागालैंड ने हिमाचल के शरारती बंदरों को लेने से इंकार कर दिया है। उनका तर्क है कि हिमाचल से लाए गए बंदर नागालैंड की स्थानीय प्रजातियों को डिस्टर्ब कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nagaland Govt Denied to Take Monkey From Himachal.

इसलिए उन्हें यहां न भेजा जाए। सूबे के लोगों के लिए परेशानी का सबब बने बंदरों को नगालैंड भेजने की राज्य सरकार की योजना को बड़ा झटका लगा है। नगालैंड सरकार ने हिमाचल सरकार को पत्र भेजकर इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Nagaland Govt Denied to Take Monkey From Himachal.

नगालैंड के दीमापुर के मुख्य वन्यप्राणी वार्डन सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्यप्राणी) को पत्र भेजकर बताया कि हिमाचल के इस प्रस्ताव पर गंभीरता से चर्चा हुई है। हिमाचल से नगालैंड लाए जाने वाले बंदरों के लिए कोई उचित ठिकाना नहीं है। ये जहां भी जाते हैं वहीं उत्पाद का माहौल बना देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed