चाय की तलब अभिनेत्री मनीषा कोईराला को माल रोड़ स्थित कंट्रोल रुम ले आई। मौका था फिल्म डियर माया की शूटिंग का। तड़के सुबह शूट होने के कारण अभिनेत्री ने कई शाट आके किए। थकावट महसूस होने के कारण अभिनेत्री चाय की दुकान ढूंढने माल रोड़ पहुंच गई।
चाय की तलब में ये कहां पहुंच गई मनीषा कोईराला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय की दुकान तो नही मिली लेकिन माल रोड़ पर पुलिस कंट्रोल रूम की सुंदरता देखते ही वह कायल हो गई और उनके पैर कंट्रोल रूम की ओर बढ़ गए। अभिनेत्री के अचानक पहुंचने के कारण सुरक्षा कर्मी भी रोमांचित हो उठे। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों ने उन्हें अतिथि देवों भवों की तर्ज पर आदर सत्कार पूर्वक एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी के कमरे में बैठाया।
जब तक चाय नहीं आई तब तक अभिनेत्री अकेले ही कमरे में बैठी रही। चाय की चुस्सकियों के बीच पुलिस कर्मचारियों और सीआईडी के कर्मचारियों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई जिसे मनीषा ने तुरंत मान लिया। वह चाय का कप लेकर कमरे से बाहर आई और पुलिस कर्मचारियों के साथ फोटो खिंचवाई।
राजधानी शिमला में डियर माया की शूटिंग चल रही है। शिमला में बहल प्रोडक्शन के बैनर तले शूट हो रहा है। यह पहला मौका है जब अभिनेत्री ने मालरोड़ और स्कैंडल प्वाइंट पर फिल्म के दृश्य फिल्मा रही हैं।
मनीषा ने इससे पहले बैंटनी कैसल और ताराहॉल स्कूल में शूटिंग की है। वही बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 29 अप्रैल तक शिमला में होगी। इसके बाद अभिनेत्री दिल्ली और मुंबई में कहानी के दूसरे पार्ट को पूरा करेगी। फिल्म पूरी तरह से डरावनी है।