{"_id":"5a8fee564f1c1bb3208bae5e","slug":"major-fire-breaks-out-at-rampur-in-shimla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जंगल से फैली आग की चपेट में आए आठ मकान जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से फैली आग की चपेट में आए आठ मकान जल कर राख
Sat, 24 Feb 2018 10:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, दलाश/नित्थर(कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, दलाश/नित्थर(कुल्लू)
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश के जिला कुल्लू की नित्थर उपतहसील की शिल्ली पंचायत के डगैणी गांव में आठ घर जलकर राख हो गए। आग से झुलसकर एक गाय और एक बछड़े की मौत हो गई। क्षेत्र में तैनात वन रक्षण की गाड़ी भी आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गई। आग दो दिन से गांव के पास ही जंगल में लगी थी, जो कि तेज हवा के कारण विकराल रूप लेते हुए डगैणी गांव तक पहुंच गई और गांव के एक के बाद एक आठ घरों को आग ने पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। गनीमत यह रही कि आग में कोई मानवीय क्षति नहीं हुई, लेकिन जिन परिवारों के घर जले हैं, उनकी सर्द रातें बिना छत के कैसे गुजरेंगी, इसकी चिंता अब पीड़ितों को परेशान कर रही है। आग से करीब 35 लाख रुपये के प्रारंभिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
2 of 5
आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला गांव के लिए रवाना हुआ। राजस्व विभाग की टीम भी नुकसान का आकलन करने में जुट गई है। बीते दो दिनों से डगैणी के जंगल में आग लगी हुई थी। शुक्रवार को आग गांव तक पहुंच गई और करीब 12 बजे तेज हवाओं के चलते इस आग ने आठ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि कोई भी आग बुझाने के लिए जल रहे मकानों के ज्यादा नजदीक नहीं जा पाया। हालांकि ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन लकड़ी से बने आठ मकानों को आग ने पल भर में राख के ढेर में तबदील कर दिया।
3 of 5
सूचना मिलते ही रामपुर से अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा, लेकिन दल के पहुंचने से पहले ही मकान जल कर राख हो गए थे। आग लगने से पहले सभी लोग घरों से बाहर निकल चुके थे, इसलिए मानवीय नुकसान होने से बच गया। आग से झुलसकर एक गाय और एक बछड़े की मौत हो गई, जबकि एक गाय झुलसने से जख्मी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार नित्थर प्रदीप चंदेल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करने में राजस्व विभाग की टीम जुट गई। इस आगजनी में 35 लाख रुपये के प्रारंभिक नुकसान का आकलन किया गया है, जिसमें कुल आठ मकानों के 28 कमरे और तीन लोगों की गौशाला और घास जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस अग्निकांड में 17 परिवारों के सिर से छत छिन गई। केशव राम के 2 कमरे, हुक्म राम का एक, बेली राम के 2, भोगा राम के 3, राजेंद्र पाल के 3, बृज लाल के 2, राम लाल का 1, दिवेश का 1, श्याम के 2, नरमा देवी के 2, सीता देवी का 1, ताबे राम के 2, टेक सिंह के 2, शेर सिंह के 2 और यशपाल के भी 2 कमरे राख हुए हैं। हुक्म राम, भोगा राम और बेली राम की गौशालाएं भी आग की भेंट चढ़ गईं।
विज्ञापन
5 of 5
उपायुक्त यूनुस ने बताया कि अग्निकांड के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जा रहा है। आनी की एसडीएम पूजा चौहान राहत राशि और आवश्यक सामग्री के साथ मौके पर पहुंच गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं एसडीएम आनी पूजा चौहान ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के बाद पीड़ित परिवारों को जल्द फौरी राहत दी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।