फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जलवा दिखाने को तैयार है सचिन की टीम, वर्ल्डकप जिताने वाले खिलाड़ी को भी खरीदा

Wed, 24 May 2017 03:16 PM IST
हरीश चंद्र/अमर उजाला, मंडी
हरीश चंद्र/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 24 May 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi Star Ajay Thakur will Play in Sachin Tendulkar Team in Indian Pro Kabaddi League.

टीम इंडिया को अपने दम पर वर्ल्ड कप जिताने वाले स्टार खिलाड़ी को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 69 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। सचिन ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर इस खिलाड़ी को अपनी टीम के लिए खरीद लिया।

Kabaddi Star Ajay Thakur will Play in Sachin Tendulkar Team in Indian Pro Kabaddi League.

सचिन हाल ही में आईपीएल की विजेता रही मुंबई इंडियनस के साथ जुड़े हुए थे। उनके मार्गदर्शन में रोहित शर्मा की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। मगर अब सचिन ने अपनी टीम तैयार की है जो पहली बार मैदान में उतरेगी। आगे जानते हैं सचिन की इस टीम के बारे में-

Kabaddi Star Ajay Thakur will Play in Sachin Tendulkar Team in Indian Pro Kabaddi League.

हम बात कर रहे हैं प्रो कबड्डी सीजन-पांच की। इसमें इस सीजन के दौरान चार नई टीमें खेलने जा रही है। इनमें एक टीम सचिन की भी होगी जिसमें काफी स्टार खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इनमें एक बड़ा खिलाड़ी वो है जिसने टीम इंडिया को कबड्डी वर्ल्ड कप भी जिताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabaddi Star Ajay Thakur will Play in Sachin Tendulkar Team in Indian Pro Kabaddi League.

बात हो रही है अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर की। हिमाचल के अजय ठाकुर इस बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टीम तमिलनाडु से खेलेगें। सीजन-पांच की खिलाड़ियों की नीलामी में सचिन तेंदुलकर ने अजय ठाकुर को साढे़ 69 लाख में खरीदा है।

विज्ञापन
Kabaddi Star Ajay Thakur will Play in Sachin Tendulkar Team in Indian Pro Kabaddi League.

इस बार हिमाचली गबरू नई टीम तमिलनाडु से खेलेगा, जो प्रो कबड्डी में पहली बार शामिल होगी। अमर उजाला से विशेष बात में अजय ठाकुर ने कहा कि इस बार नई टीम के साथ खेलने का मौका मिलेगा। प्रो कबड्डी के चार सीजनों में अजय ठाकुर बंगलूरू बुल और पुनेरी पलटन के लिए खेल चुके  हैं। तेंदुलकर की टीम में खेलने के लिए वह काफी रोमांचित और उत्साहित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed