निजी कंपनियों ने रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। मंडी, धर्मशाला और शाहपुर में रोजगार मेले होने जा रहे हैं। इसमें सैकड़ों युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
आईटीआई मंडी में पांच अप्रैल को साक्षात्कार होंगे। 30 युवाओं का चयन इस दौरान किया जाएगा। आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य इंजीनियर शिवेंद्र डोगर ने कहा कि गुरुवार को आईटीआई मंडी में निजी कंपनी साक्षात्कार लेगी।
यह कंपनी ग्रेटर नोएडा में स्थित है। इसमें इलेक्ट्रिीशियन, मेकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायों से संबंधित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी की उम्र 19 से 26 साल होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को वेतन 9500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
संस्थान के ट्रेनिंग काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी ने बताया कि जो अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आएं हैं, वह अपने साथ व्यवसाय से संबंधित दस्तावेजों सहित पहुंचे। इसमें मैट्रिक का प्रमाणपत्र, व्यवसाय से संबंधित प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाना न भूलें।
5 of 9
job search
- फोटो : social media
इधर, आईटीआई शाहपुर में आठ अप्रैल को मारुति सुजुकी कंपनी (गुड़गांव) साक्षात्कार लेगी। चयनित अभ्यर्थियों को एक साल के अनुबंध पर नौकरी दी जाएगी। आठ अप्रैल को कंपनी लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का 10 और 11 अप्रैल को साक्षात्कार होगा।