हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस टिकट की पहेली अभी भी अनसुलझी है। यहां से कोई दूसरे को टिकट देने की पैरवी कर रहा है तो किसी ने मैदान छोड़ दिया है।
2 of 5
सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनाव लड़ने की हामी भर दी है लेकिन पेच अभी भी फंसा हुआ है। कुछ दिन पहले तक नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सुक्खू खेमा एक-दूसरे को मजबूत प्रत्याशी बताता रहा।
3 of 5
अभिषेक राणा
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा की पैरवी भी शुरू हुई लेकिन हाईकमान ने साफ मना कर दिया।
4 of 5
विधायक रामलाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
यहां तक कि कुछ कांग्रेस नेताओं ने राजेंद्र राणा को टिकट देने के खिलाफ भी झंडा उठा लिया। तमाम घटनाक्रम के बीच हाईकमान ने विधायक रामलाल ठाकुर को दिल्ली बुला लिया लेकिन उनपर भी सहमति नहीं बनी।
5 of 5
सुरेश चंदेल
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का नाम भी पैनल में शामिल हुआ लेकिन भाजपा और कांग्रेस के कुछ लोगों ने रोड़े अटका दिए। अब सुक्खू का नाम भले ही आगे चल रहा हो लेकिन कर्नल धर्मेंद्र पटियाल के नाम पर भी हाईकमान विचार कर रहा है।