फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य ग्रहण 2020: इन तीन राशियों को मिलेगा शुभ फल, करें ये उपासना

Sun, 14 Jun 2020 04:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अरविंद ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अरविंद ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Jun 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
solar eclipse 2020 effects and astrology predictions solar eclipse time in Shimla himachal Pradesh
Solar Eclipse - फोटो : NASA

आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 21 जून को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण सुबह से दोपहर तक पूरे भारत में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और शाम 3: 04 बजे समाप्त होगा। पंचमुखी हनुमान मंदिर केलटी शिमला के पुजारी पंडित संजय शास्त्री ने बताया कि राजधानी शिमला में ग्रहण का प्रभाव 10: 23 सुबह से दोपहर 1: 48 बजे तक होगा, जबकि हिमाचल प्रदेश में के अन्य जिलों में एक से दो मिनट का अंतर रहेगा। इसे चूड़ामणि सूर्य ग्रहण कहा जाएगा। साधु-संतों के लिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल 20 जून की रात्रि से शुरू हो जाएगा।

solar eclipse 2020 effects and astrology predictions solar eclipse time in Shimla himachal Pradesh

ग्रहण के दौरान ये करें- शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान स्नान, दान, तप, पाठ करने का बहुत अधिक महत्व माना गया है।



ग्रहण के दौरान ये न करें- शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान मूर्ति स्पर्श न करें, अनावश्यक खाना पीना न करें, निद्रा न लें, शरीर पर तेल आदि का सेवन न करें, नाखून भी नहीं काटने चाहिए।

solar eclipse 2020 effects and astrology predictions solar eclipse time in Shimla himachal Pradesh

इन्हें कोई रोक नहीं- बुजुर्ग, रोगी, बालक और गर्भवती महिलाएं यथानुकलू भोजन और दवाई ले सकते हैं।
इन तीन राशियों के शुभ फलदायी- मेष, सिंह और मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ फलदायी होगा। अन्य राशियों के जातकों को इसे मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
solar eclipse 2020 effects and astrology predictions solar eclipse time in Shimla himachal Pradesh

पंचमुखी हनुमान मंदिर केलटी शिमला के पुजारी पंडित संजय शास्त्री ने बताया कि यह ग्रहण मृगशिर तथा आर्र्दा नक्षत्र और मिथनु राशि में घटित होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान सूर्य की उपासना, आदित्य हृदय स्तोत्र, सूर्याष्टक आदि स्तोत्रों का पाठ करना चाहिए।

विज्ञापन
solar eclipse 2020 effects and astrology predictions solar eclipse time in Shimla himachal Pradesh

पका हुआ अन्न और कटी हुई सब्जी सूर्य ग्रहण काल में दूषित हो जाते हैं। ऐसे में कुशातृण या तिल को तेल, घी, लस्सी, मक्खन, आचार आदि में डाल देना चाहिए। जिससे ये चीजें दूषित नहीं होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed