यदि आपको भी नौकरी नहीं मिली है तो 15 कॉलम वाला फार्म भरकर आप भी भत्ता पा सकते हैं। सरकार आपके खाते में पैसा जमा करेगी। वो भी हर महीने। आइए जानते हैं कहां ये फॉर्म मिलेगा और इसमें क्या क्या भरना है-
बेरोजगार हैं तो आज ही भर लें ये फॉर्म, हर माह सरकार देगी पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए सबसे पहले आवेदक को 15 कॉलम वाला एक सेल्फ डेक्लरेशन फार्म भरना होगा। अभ्यर्थी किसी भी कोर्स में नियमित छात्र नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Vivo मोबाइल कंपनी में 900 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू दीजिए और नौकरी पाइए
सेल्फ डेक्लरेशन फार्म में अभ्यर्थी को अपनी शैक्षणिक योग्यता 20 से 35 वर्ष के बीच उम्र सीमा सहित रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का विवरण देना होगा। एक साल पहले तक रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करा चुके युवाओं को ही भत्ता मिलेगा।
ये भी पढ़ें- बेरोजगारों की टेंशन खत्म, अब सरकार देगी भत्ता, बस पूरी करनी होंगी ये 5 शर्तें
अभ्यर्थी की सभी स्रोतों से आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें पत्नी की आय भी शामिल होगी।
ये भी पढ़ें- बैंक में खाता है तो आज ही कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट
सरकारी सेवा से निष्कासित और अदालत से किसी जुर्म में 48 घंटे या इससे अधिक की सजा पाने वाला अभ्यर्थी भत्ते के लिए अयोग्य होगा। निजी क्षेत्र और स्वरोजगार के जरिये आय अर्जित करने वाले आवेदक भी बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए पात्र नहीं होंगे।