हिमाचल के मंडी जिले के बग्गी-धनोटू मार्ग पर दियारगी के पास एक कार अनियंत्रित होकर बीएसएल नहर में गिर गई। कार में पांच युवक सवार थे, जिनमें से एक ने तैरकर अपनी जान बचा ली जबकि चार लापता हैं। घटना शुक्रवार देर रात की है। शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे स्थानीय गोताखोरों ने नहर में कार को तलाश लिया लेकिन लापता युवक नहीं मिले। देर शाम पहुंचे नंगल बीबीएमबी के गोताखोरों ने भी सर्च अभियान शुरू किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सभी लापता युवक बीस साल से कम उम्र और सुंदरनगर के रहने वाले हैं।
तस्वीरें: बीएसएल नहर में समाई कार, एक साथ लापता हुए चार नौजवान
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर/नेरचौक (मंडी)
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन