फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, पांच क्षेत्रों का पारा माइनस में, हिमखंड गिरने से पुल ध्वस्त

Sat, 02 Feb 2019 10:53 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग Published by: sapna singla Updated Sat, 02 Feb 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
himachal weather report avalanche in lahaul five cities temperature in minus

हिमखंड गिरने से लाहौल घाटी में 50 फीट लंबा चौखंग पुल ढह गया। इससे तीन गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। पुल ढहने से लोक निर्माण विभाग चिनाब डिवीजन उदयपुर को करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है।

himachal weather report avalanche in lahaul five cities temperature in minus

बर्फबारी के चलते दुश्वारियां बढ़ गई हैं। तीन नेशनल हाईवे शिमला-किन्नौर, आनी-कुल्लू और चंबा-भरमौर सहित प्रदेश में 527 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। लोक निर्माण विभाग को 83.55 करोड़ का नुकसान हुआ है।

himachal weather report avalanche in lahaul five cities temperature in minus

कड़ाके की ठंड के बीच पांच क्षेत्रों का पारा माइनस में पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार और रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। चार फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम दोबारा बिगड़ेगा। सात फरवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शुक्रवार दोपहर बाद शिमला, कुफरी, रोहतांग के अलावा चंबा की ऊंची चोटियों पर दो फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather report avalanche in lahaul five cities temperature in minus

वीरवार रात और शुक्रवार को प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। कई इलाकों में बर्फबारी के चलते पेयजल सप्लाई के पाइपों में पानी जम गया है। शुक्रवार को पर्यटन नगरी डलहौजी में सीजन का चौथा हिमपात हुआ। चुराह उपमंडल में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है।

विज्ञापन
himachal weather report avalanche in lahaul five cities temperature in minus

मिनी स्विट्जरलैंड खज्जियार की स्थानीय पंचायत पिछले तीन दिनों से अंधेरे में है। जिला किन्नौर में 107 सड़कें बंद हैं। ग्रामीण रूटों पर विभाग ने बर्फ  हटाने के लिए 21 जेसीबी और करीब 300 मजदूर तैनात लगाए हैं। सीमा सड़क संगठन ने पोवारी से पूह तक बर्फबारी बाधित एनएच बहाल करने के लिए 6 मशीनें और 150 मजदूर लगाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed