हिमाचल माैसम: आठ स्थानों पर न्यूनतम पारा पांच डिग्री से कम, 48 दिनों में सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं नवंबर में अभी तक सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन 1 अक्तूबर से 18 नवंबर 2026 तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 35.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 31.8 बारिश ही दर्ज की गई। चंबा में सामान्य से 33, किन्नाैर 24, कुल्लू 35, मंडी 33, शिमला 27 व सिरमाैर में सामान्य से 45 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं चंबा में सामान्य से 9, हमीरपुर 15, कांगड़ा 68, लाहाैल-स्पीति 2, सोलन 16 व ऊना में 7 फीसदी अधिक बारिश हुई। वहीं नवंबर में अभी तक सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
24 नवंबर तक साफ रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में एक सप्ताह तक माैसम शुष्क रहने के आसार हैं। 18 से 24 नवंबर तक राज्य में माैसम साफ बना रहेगा। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। वहीं आठ स्थानों पर न्यूनतम तपमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से केलांग, कुकुमसेरी का पारा माइनस में दर्ज किया गया है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.6, सुंदरनगर 5.6, भुंतर 3.8, कल्पा 1.8, धर्मशाला 10.6, ऊना 7.6, नाहन 10.3, केलांग -2.1, पालमपुर 6.5, सोलन 4.8, मनाली 2.8, कांगड़ा 7.8, मंडी 6.3, बिलासपुर 7.0, कुफरी 6.9, कुकुमसेरी -4.3, सेऊबाग 2.6, बरठीं 5.1 व बजाैरा में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
