Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Primary teachers to be recruited for Himachal’s govt CBSE schools; Rs 25,000 monthly salary

नियम अधिसूचित: हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में होगी प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, हर महीने मिलेंगे 25 हजार

Wed, 18 Nov 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 06:00 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना के तहत शिक्षक नियुक्ति योजना का विस्तार किया गया है। उम्मीदवार का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला या राज्य सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसी की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) पास होना जरूरी है। 

विज्ञापन
Primary teachers to be recruited for Himachal’s govt CBSE schools; Rs 25,000 monthly salary
हिमाचल में भर्ती होंगे प्राथमिक शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता खोल दिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना के तहत शिक्षक नियुक्ति योजना का विस्तार किया गया है। इसके तहत नियुक्त होने वाले शिक्षकों को हर महीने 25,000 रुपये तय मानदेय दिया जाएगा। यह राशि एक शैक्षणिक वर्ष में केवल 10 महीनों के लिए देय होगी। सरकार की इस योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों को आधिकारिक तौर पर शिक्षक प्राथमिक कहा जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

उम्मीदवारों को अनिवार्य शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी
हालांकि यह मानदेय नियमित वेतन के बजाय निर्धारित अवधि और शर्तों के आधार पर दिया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों को अनिवार्य शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी। इसके तहत 12वीं कक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ दो वर्षीय जेबीटी या डीएलएड कोर्स होना चाहिए। 60 प्रतिशत अंकों के साथ चार वर्षीय बीएलएड डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेट पास होना जरूरी
उम्मीदवार का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला या राज्य सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसी की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों के लिए स्थानीय शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी शर्त भी निर्धारित की गई है। सामान्य तौर पर अभ्यर्थी ने अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हिमाचल प्रदेश के भीतर स्थित स्कूल या संस्थान से पास की हों। हालांकि बोनाफाइड हिमाचलियों को इस शर्त से छूट दी गई है।

विज्ञापन

आने-जाने के लिए अतिरिक्त छुट्टी नहीं ले पाएंगे शिक्षक और कर्मचारी
उधर, सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी अब बैठक, प्रशिक्षण या सेमिनार के लिए आने-जाने के नाम पर अतिरिक्त छुट्टी नहीं ले पाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने नए निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि ड्यूटी स्थल से 50 किलोमीटर के दायरे में किसी आधिकारिक कार्य के लिए भेजे जाने और उचित परिवहन सुविधा उपलब्ध होने पर कर्मचारी को कार्यक्रम समाप्त होते ही उसी दिन वापस लौटना होगा। निदेशालय के ध्यान में आया था कि कई शिक्षक और कर्मचारी 50 किलोमीटर के दायरे में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने पर अवधि के अलावा आने-जाने के नाम पर दो अतिरिक्त दिन भी ले लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed