सीएम जयराम ठाकुर की ओर से पेश हिमाचल के बजट में कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी घोषणाएं हुई हैं।
सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि नियमित सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को उनके मूल वेतन/मूल पेंशन पर 1 जुलाई 2017 से 4 प्रतिशत अतिरिक्त अंतरिम सहायता प्रदान की जाएगी।
इससे कर्मचारियों को 260 करोड़ का वित्तीय लाभ होगा। ये अंतरिम राहत भविष्य में होने वाले वेतन/पेंशन संशोधन में समायोजित की जाएगी।अनुबंध कर्मचारियों को वेतन में मूल प्लस ग्रेड पे तथा ग्रेड पे का 75 प्रतिशत दिया जाता है।
सीएम जयराम ठाकुर ने घोषणा करते हुए कहा कि 2018-19 में अनुबंध कर्मचारियों को मूल वेतन व ग्रेड पे का दोगुना वेतन स्वरूप प्रदान किया जाएगा। दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 210 से बढ़ाकर 220 रूपये की।
कर्मचारी आवासों के निर्माण के लिए 65 करोड़ तथा रख-रखाव के लिए 25 करोड़ का बजट प्रावधान। सभी सरकारी विभागों के कार्यमूलक पद भरे जाएंगे।