फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला: गड्ढों में तब्दील सड़क से होगा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत

Thu, 09 Sep 2021 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Sep 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Poor condition of roads in shimla and President Ram Nath Kovind shimla visit on 16 September 2021
ढली-छराबड़ा सड़क पर ढली चौक पर पड़े गड्ढे। यहां से होकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला गुजरेगा। - फोटो : नरेश भारद्वाज

गड्ढों में तब्दील राजधानी शिमला की सड़कों से महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत होगा। अगले हफ्ते राष्ट्रपति शिमला आ रहे हैं। शहर की जिन सड़कों से राष्ट्रपति का काफिला गुजरना है वो अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। राष्ट्रपति निवास रिट्रीट से छराबड़ा और ढली से संजौली तक सड़क की दशा बेहद खराब है। गहरे गड्ढों पर गाड़ियां हिचकोले खा कर चल रही हैं। हालात इतने खराब हैं कि सेब की लोड गाड़ी यहां पलट भी सकती हैं। बारिश के कारण ढली चौक पानी से लबालब भरा है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी पानी के बीच खड़ा होकर ट्रैफिक संचालित कर रहा है। चौक से छराबड़ा की ओर जाने वाली सड़क में एसबीआई के एटीएम के सामने गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। वाहन चालकों को बेहद धीमी रफ्तार से गड्ढों को पार करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गड्ढे पानी से लबालब भर गए हैं। गाड़ियों के गुजरते ही मटमैले पानी के छींटे दुकानों और राहगीरों पर गिर रहे हैं।

Himachal News: Poor condition of roads in shimla and President Ram Nath Kovind shimla visit on 16 September 2021
ढली-छराबड़ा सड़क पर ढली बाजार में पड़ा गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला

यूको बैंक की शाखा के सामने सड़क के बीचों बीच गड्ढों की लंबी कतार है। छराबड़ा की ओर से आ रहे सेब से लदे ट्राले यहां ब्रेक लगा कर निकल रहे हैं। जरा सी लापरवाही से लोड गाड़ी पलटने का खतरा है। दावत रेस्तरां से वन विभाग की चौकी तक सड़क में गड्ढों की भरमार है। ढली चौक से ढली सब्जी मंडी की ओर काली माता मंदिर से लेकर जनजातीय भवन तक सड़क में गड्ढे पड़े हैं।

Himachal News: Poor condition of roads in shimla and President Ram Nath Kovind shimla visit on 16 September 2021
ढली चौक से करीब दस मीटर आगे सड़क पर पड़े गड्ढे हादसों का कारण भी बन सकते हैं। यहां हिचकोले खाते हुए वाहन गुजरते हैं। - फोटो : अमर उजाला

ढली थाने और पोस्ट आफिस के सामने सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है। सड़क किनारे मलबे के ढेर लगे हैं। सब्जी मंडी से ढली टनल तक सड़क में कई जगह गड्ढे हैं जिन पर पैच वर्क की भी जहमत नहीं उठाई है। छराबड़ा चौक से रिट्रीट तक भी सड़क की हालत खराब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal News: Poor condition of roads in shimla and President Ram Nath Kovind shimla visit on 16 September 2021
ढली में जहां सड़कों पर गड्ढों की भरमार है, वहीं शहर में पैच वर्क शुरू कर दिया है। राजभवन के पास सड़क की मरम्मत करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 16 सितंबर को शिमला आ रहे हैं। इस दौरान शिमला शहर में होने वाले कार्यक्रमों में भी वह शिरकत करेंगे लेकिन सड़कों की खस्ताहालत से हर कोई परेशान है। 

विज्ञापन
Himachal News: Poor condition of roads in shimla and President Ram Nath Kovind shimla visit on 16 September 2021
- फोटो : अमर उजाला

शहर की सड़कों पर मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है। छोटा शिमला में सचिवालय के पास ठंडी तारकोल बिछा कर गड्ढे भरने का काम चल रहा है। सर्कुलर रोड पर पर्यटन विकास निगम की पार्किंग के सामने सड़क के गड्ढों पर सोलिंग के बाद टारिंग की जा रही है। नवबहार से रामचंद्रा चौक सड़क पर पैच वर्क के बाद अब नालियों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। नवबहार-संजौली सड़क के किनारे नालियों पर सफेदी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed