छह फीट चौड़ी और आठ फीट लंबी पानी की टूटी हुई टंकी में एक गरीब परिवार डेढ़ दशक से गुजर-बसर कर रहा है। यह परिवार तमाम सरकारों को आईना दिखा रहा है, जो गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाने का दम भरती हैं। यह परिवार है जिला कुल्लू की आनी खंड की कुठेड़ पंचायत के राईं रेड गांव के जियालाल का। गरीबी का बोझ उठाए 15 वर्ष पूर्व जब जियालाल अपने परिवार से अलग हुए तो जमीन के छोटे से टुकड़े के अलावा कुछ भी नहीं था। सिर ढकने के लिए छत चाहिए थी इसीलिए जियालाल ने खेत में खंडहर हो चुकी भू संरक्षण विभाग की पानी की टंकी को आशियाना बना लिया। टंकी पर गांव वालों ने अस्थायी छत डाल दी, जिसके बाद जियालाल पत्नी रीता देवी के साथ वहां रहने लगे।
तस्वीरें: 15 सालों से पानी की टूटी टंकी में रह रहा परिवार, न बिजली-पानी और न शौचालय
हरिकृष्ण शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन