फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अद्भुत होगा देश के पहले शिवधाम का नजारा, सीएम जयराम ने रखी आधारशिला

Sat, 27 Feb 2021 10:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Feb 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
CM jairam laid the foundation stone of first Shivdham of himachal in mandi
हिमाचल का पहला शिवधाम - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में देश के पहले 12 ज्योतिर्लिंगों वाले शिवधाम का नींव पत्थर शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रखा। इस दौरान पहली बार पर्यटन विभाग ने दो मिनट के एनिमेटिड वीडियो से शिवधाम के स्वरूप के अद्भुत दर्शन भी करवाए। जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर की दूरी पर कांगनीधार में तीन से चार साल के भीतर 9.5 हेक्टेयर क्षेत्र में इस शिवधाम को विकसित किया जाएगा। 150 करोड़ रुपये के इस शिवधाम का डिजाइन ‘ओम’ की आकृति में है। इसे 960 मीटर ऊंची पहाड़ी पर बनाया जाएगा। यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। 

CM jairam laid the foundation stone of first Shivdham of himachal in mandi
शिवधाम मंडी - फोटो : अमर उजाला

शिवधाम में 12 ज्योतिर्लिंग, भगवान शिव, गणेश की प्रतिमा, संग्रहालय, हर्बल गार्डन, नक्षत्र वाटिका, एम्फी थियेटर, ओरिएंट सेंटर और कार पार्किंग होगी। यहां सीएम ने 100 करोड़ से बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग की आधारशिला भी रखी। 

CM jairam laid the foundation stone of first Shivdham of himachal in mandi
शिवधाम मंडी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान जमकर बारिश हुई, लेकिन सीएम के करीब एक घंटे के संबोधन के वक्त बारिश थमी रही। सीएम ने इसे देवी-देवताओं और मंडी के आराध्य देव कमरूनाग का चमत्कार बताया। इस दौरान हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश खन्ना, सांसद रामस्वरूप और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM jairam laid the foundation stone of first Shivdham of himachal in mandi
शिवधाम मंडी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर के अनुसार सिक्किम के नामची स्थान में 4 ज्योतिर्लिंगों वाला शिवधाम है। सिक्किम शिवधाम का बेसिक कांसेप्ट समझने के लिए विधायकों और अधिकारियों का दल भी वहां गया था।

 

विज्ञापन
CM jairam laid the foundation stone of first Shivdham of himachal in mandi
शिवधाम मंडी - फोटो : अमर उजाला

जयराम ने एक किस्सा भी साझा  करते हुए कहा कि सीएम का पदभार संभालने के बाद वह पीएम मोदी से मिलने गए तो प्रधानमंत्री ने पूछा कि दिल्ली से मनाली के लिए आना है तो बीच में पर्यटक कहां रुक सकते हैं। जब उन्हें मंडी के बारे में बताया तो पीएम ने कहा कि ऐसी चीज करो कि पर्यटक मनाली जाते और आते मंडी में रुकें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed