{"_id":"5a562eb84f1c1b5c248b77c1","slug":"himachal-mla-reached-in-assembly-session-with-sticker-on-vehicle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" तस्वीरें: सीएम की अपील के बाद भी नहीं छूटे गुलदस्ते और हार, गाड़ी पर स्टीकर लगा पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: सीएम की अपील के बाद भी नहीं छूटे गुलदस्ते और हार, गाड़ी पर स्टीकर लगा पहुंचे विधायक
Thu, 11 Jan 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीएम जयराम ठाकुर की अपील के बाद भी गुलदस्तों और हार से स्वागत करने का मोह कम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और विधायकों का विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी गुलदस्तों या हार से स्वागत करने की होड़ रही। सीएम की अपील को अनसुना करते हुए अधिकतर प्रतिनिधिमंडलों और लोगों ने मंत्रियों और विधायकों को फूलों के गुलदस्ते थमाने में कोई कंजूसी नहीं बरती।
2 of 9
वित्तीय लाभ बहाल होने से गदगद पुन: रोजगार प्राप्त पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को फूलों का भारी-भरकम हार पहना डाला। मंत्रियों को भी धड़ाधड़ फूलों के बुके भेंट किए। बारी न आने से कई लोग साथ लाए हार वापस ले गए तो कइयों ने विधानसभा परिसर में स्थित फव्वारे की रेलिंग के साथ ही हार टांग दिए।
3 of 9
राज्यपाल ने नहीं खिंचवाई संयुक्त फोटो
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन अभिभाषण के बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत विधानसभा द्वार के बाहर अव्यवस्था देख 13वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ संयुक्त फोटो खिंचवाए बिना ही चले गए। बाद में मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों ने विधानसभा के बाहर संयुक्त फोटो खिंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सेल्फी लेने वालों की होड़
नई सरकार के मंत्रियों और विधायकों के साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाने का क्रेज सत्र के दूसरे दिन भी बदस्तूर जारी रहा। माननीयों ने भी अपने समर्थकों व मिलने आए लोगों को निराश नहीं किया और खूब फोटो खिंचवाए। नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के सदन से बाहर निकलते ही उनके साथ सेल्फी लेने की लोगों में होड़-सी लग गई।
विज्ञापन
5 of 9
...आप बोलिए, हम मुस्करा देंगे
सदन के बाहर संयुक्त फोटो खिंचवाने के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। इस दौरान जब सर्वप्रथम मीडिया कर्मी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों की संयुक्त फोटो खिंचने लगे तो मुख्यमंत्री बोले...आप बोलिए, हम मुस्करा देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।