फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार, कहीं ताला तो कहीं डॉक्टर नहीं

Wed, 10 Jan 2018 03:03 PM IST
सुमित ठाकुर/नरेश भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
सुमित ठाकुर/नरेश भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Jan 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
big shortage of basic amenities in phc of shimla
राजधानी में चल रहे पीएचसी खुद बीमार हैं। यहां दवाइयां हैं और न ही डॉक्टर। कई केंद्रों पर ताले लटके हैं। कुछ पीएचसी में खांसी, बुखार तक की दवा नहीं। जहां डॉक्टर हैं, वो अपनी मर्जी से ड्यूटी बजा रहे हैं। कई स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे चल रहे हैं।
big shortage of basic amenities in phc of shimla
यहां स्टाफ का टोटा है। जहां पूरी सरकार और विभाग के अफसर बैठते हैं। वहीं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों का दम निकल चुका है। अमर उजाला ने  शहर के स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान केंद्रों में कई खामियां उजागर हुईं। कहीं दवा तो कहीं डॉक्टर नहीं मिले। मरीजों को केमिस्ट की दुकानों से दवाइयां खरीदने को मजबूर होना पड़ा।  पेश है ये रिपोर्ट
big shortage of basic amenities in phc of shimla

संजौली पीएचसी 
संजौली पीएचसी में स्टाफ पहुंच चुका है। निजी संस्थान में कार्य कर रही अनीता भी डॉक्टर का इंतजार कर रही हैं। हेल्थ सुपरवाइजर मरीजों को दवाइयां और फर्स्ट एंड मुहैया करवा रही हैं। साढ़े दस बजे पीएचसी के बाहर गाड़ी खड़ी होती है। कार से एक आदमी बाहर निकलता है और पूछता है कि कमरा कहां है। हेल्थ सुपरवाइजर ने कहा कि यहां कुर्सी है आप बैठिए। व्यक्ति से पूछने पर कहा कि वह मशोबरा में कार्यरत है। लेकिन जब तक डॉक्टर साहब यहां पहुंचे तो अनीता लौट चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
big shortage of basic amenities in phc of shimla

न्यू शिमला पीएचसी
मंगलवार सुबह 10:10 मिनट पर टीम न्यू शिमला के सेक्टर दो स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची। डॉक्टर से पहले ही मरीज भी यहां पहुंच गए, लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचे। इससे पहले केबिन की ओर बढ़े तो स्टाफ ने रोेक दिया। कहा कि डॉक्टर साहब छुट्टी पर हैं, आज नहीं आ पाएंगी। आपको बुधवार को ही आना होगा। इसके बाद यहां आए मरीज लौट गए। दिन भर केंद्र में इसी तरह का सिलसिला चलता रहा। डॉक्टर की वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण न्यू शिमला से इलाज के लिए आए मरीज दिन भर दिक्कतें ही झेलते नजर आए।

विज्ञापन
big shortage of basic amenities in phc of shimla
hospital shimla

विकासनगर पीएचसी
विभाग यहां पीएचसी के लिए भवन नहीं बना सका है। मंदिर में केंद्र चल रहा है। मंदिर को जाने वाले रास्ते के बीच से ही यू टर्न लेना पड़ता है। मरीजों की गलती इतनी होती है कि वह आगे बढ़ जाता है और मंदिर के मुख्य द्वार पहुंच जाता है। गलती का अहसास होने पर लौटता है। सीढ़ियां उतरता है और तब ही केंद्र पर पहुंच पाता है। पता चलता है कि स्वास्थ्य केंद्र पर खांसी और बीपी की दवा ही नहीं है। महकमा दवाएं भेजना ही भूल गया। केंद्र में यह स्थिति कुछ समय से है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed