हिमाचल में भारी बारिश से पांच लोगों की मौत हो गई है। निरमंड की सरघा पंचायत के थाडेधार गांव में देर रात बादल फटने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई जबकि ऊना के भद्रकाली में रविवार तड़के बिजली गिरने से एक लड़की ने दम तोड़ दिया। मंडी से सटे तल्याहड़ में दोस्तों संग गडराल खड्ड में नहाने उतरा युवक डूब गया तो कांगड़ा जिले के छोटी बही गांव में 12वीं के छात्र की बनेर खड्ड में बहने से मौत हो गई है।
हिमाचल: निरमंड में फटा बादल, ऊना में बिजली गिरी, 5 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर/ऊना/शिमला
Updated Mon, 07 Aug 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन