फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश: शिक्षकों को कब से आना होगा स्कूल-कॉलेज, जानिए

Sun, 03 May 2020 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 May 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
higher education himachal pradesh meeting on monday 4th may 2020

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों को बुलाने को लेकर सोमवार को फैसला लिया जाएगा। रविवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर सभी शिक्षकों को सोमवार को कार्य स्थलों पर नहीं आने के निर्देश दिए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सरकार से सोमवार को इस मामले पर चर्चा करने के बाद आगामी आदेश जारी किए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

higher education himachal pradesh meeting on monday 4th may 2020

उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में सोमवार से सभी क्लास वन और टू श्रेणी के अधिकारियों को नियमित तौर पर आने के निर्देश भी रविवार को जारी कर दिए गए हैं। क्लास थ्री और फोर श्रेणी के कर्मचारियों की तीस फीसदी रोस्टर के तहत ड्यूटियां भी तय कर दी गई हैं। निदेशालय के सभी शाखा प्रभारियों ने रविवार को अपने-अपने अधीन आने वाले स्टाफ का रोस्टर तैयार कर बीते दिनों बनाए गए व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सभी को दफ्तर आने के उनके दिनों के बाबत सूचित कर दिया है।

higher education himachal pradesh meeting on monday 4th may 2020

निदेशालय ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शिमला में ही रहने के आदेश दिए हैं। किसी को भी बिना पूर्व सूचना के स्टेशन नहीं छोड़ने के लिए आगाह भी किया गया है। इन्हें अपने शाखा प्रभारी के साथ फोन के माध्यम से लगातार संपर्क में रहने को भी कहा गया है। यह भी आदेश दिए गए हैं कि किसी भी कर्मी को कभी भी आवश्यकता पड़ने पर बुलाया जा सकता है। जिन कर्मचारियों को दफ्तर नहीं बुलाया जा रहा है, उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से दफ्तर से संबंधित काम दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
higher education himachal pradesh meeting on monday 4th may 2020

दफ्तर आने और वापस जाने के समय भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए तीस फीसदी रोस्टर के तहत दो ग्रुप बनाए गए हैं। एक ग्रुप को सुबह दस बजे आना होगा, इनकी छुट्टी शाम पांच बजे होगी। दूसरे ग्रुप को सुबह साढ़े दस बजे आने को कहा है, इनकी छुट्टी शाम साढ़े पांच बजे होगी।

विज्ञापन
higher education himachal pradesh meeting on monday 4th may 2020
- फोटो : अमर उजाला

दोनों ग्रुप का लंच टाइम भी अलग-अलग तय किया गया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मास्क पहनने, आरोग्य सेतु ऐप मोबाइल में डाउनलोड करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed