फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मूसलाधार बारिश ने मचाया कोहराम, तस्वीरों में देखें तबाही

Mon, 01 Aug 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain causes havoc in Himachal
तबाही - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन और अन्य घटनाओं के कारण कई इलाकों में सड़कें बंद रहीं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार को प्रदेश के निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। रविवार को राजधानी शिमला में मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई।

Heavy rain causes havoc in Himachal
तबाही

बारिश के बीच कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। इससे कई भवनों को खतरा पैदा हो गया। दूसरी ओर हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें बंद होने की भी सूचना है। सीवरेज और पानी की लाइनों को भी इससे नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कुल्लू में जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला औट-लुहरी राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 पांच दिन बाद भी बसों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो सका है।

Heavy rain causes havoc in Himachal
तबाही

हालांकि, कोटनाला को एनएच अथॉरिटी ने बहाल कर दिया है, जबकि जलोड़ी दर्रा के साथ सटे माशनूनाला में करीब दो 200 मीटर दायरे में हो रहा पानी का रिसाव चुनौती बन गया है। इसकी वजह से यहां एचआरटीसी कुल्लू डिपो की तीन बसें पांच दिनों से फंसी पड़ी हैं। छोटे वाहनों को भी चालक अपने जोखिम पर ही निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain causes havoc in Himachal
तबाही

राजधानी शिमला में मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। बारिश के बीच कई जगहों पर पेड़ गिर गए। भवनों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें बंद होने की खबर है। सीवरेज और पानी की लाइनों को नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। शनिवार शाम साढ़े सात बजे नगर निगम के कैथू वार्ड में मार्निंग व्यू के पास मकान के सामने का डंगा भरभरा कर गिर गया। डंगा गिरने से मकान को खतरा हो गया है।

विज्ञापन
Heavy rain causes havoc in Himachal
तबाही - फोटो : अमर उजाला

पार्षद कांता सुयाल ने बताया कि डंगा गिरने की सूचना मिलते ही शनिवार शाम को ही मौके का निरीक्षण किया। मकान को खाली करवा कर यहां रहने वाले तीन परिवारों को लोअर कैथू गुरुद्वारा में शिफ्ट करवाया गया है। भूस्खलन के कारण साथ लगते भवन को भी नुकसान का अंदेशा है। मकान के सामने एक पेड़ गिरने का खतरा हो गया था। रविवार सुबह वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ काट दिया। भूस्खलन के कारण डंगे के पत्थर साथ लगते मकान की छत पर गिरे। मकान को नुकसान न हो इसके लिए क्षतिग्रस्त डंगे पर तिरपाल डाल दी गई है। रविवार को नगर निगम के मेयर डिप्टी मेयर ने भी मौके का दौरा कर अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के आदेश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed