फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST: हिमाचल में एक जुलाई से महंगी हो जाएंगी ये चीजें, ये होंगी सस्ती

Fri, 19 May 2017 11:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 19 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
GST Effects on Himachal.

देशभर में एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी का असर हिमाचल पर भी पड़ने वाला है। नए कर के बाद कई चीजें सस्ती हो जाएंगी तो कई चीजों के दाम बढ़ने की भी संभावना है। आइए जानते हैं कारोबारियों के अनुसार कौन कौन सी चीजें सस्ती-महंगी हो जाएंगी-

GST Effects on Himachal.

कारोबारी सोमराज का कहना है कि जरूरी चीजों पर जीएसटी जीरो फीसदी रहेगा। दूध-दही, गुड़ जैसे पदार्थों पर जीएसटी से छूट रहेगी। इसके अलावा सभी तरह के अनाजों पर भी शून्य कर लगेगा। यानि अनाज पहले की कीमत पर ही मिलता रहेगा। इसमें बदलाव नहीं होगा।

GST Effects on Himachal.

चाय, कॉफी, खाद्य तेल जैसे आवश्यक पदार्थों पर पांच फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा, जबकि अभी इस पर चार से छह फीसदी के बीच वैट लग रहा है। तेल, साबुन, टुथ पेस्ट जैसे रोज उपयोग होने वाले सामानों पर भी 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया जाएगा, जबकि इस समय इस पर ज्यादा कर लग रहा है। यानि ये सामान भी सस्ता हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
GST Effects on Himachal.

व्यापारी महेश चौधरी कहते हैं कि जीएसटी का प्रारंभिक आकलन कहता है कि सभी सेवाएं अब महंगी हो जाएंगी। इनमें टेलीकॉम, रेस्टोरेंट में खाना, हवाई टिकट, स्टॉक ब्रोकर, ब्यूटी पार्लर, बीमा, ड्राई क्लीनिंग जैसी सेवाएं लेने के लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
GST Effects on Himachal.

जीएसटी में कोयले पर भी पांच फीसदी का कर देय होगा। जानकारों की मानें तो इस समय इस पर 11.69 फीसदी का कर लग रहा है। साथ ही बिजली और लोहा-इस्पात के भी सस्ते होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed